समुंदड़ा में ट्रैक्टर खड़े करके केंद्र  सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर जोरदार की नारेबाजी करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता।

by
समुंदड़ा :  विश्व व्यापार संघ के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने कौमी मार्ग पर ट्रैक्टर खड़ा कर विरोध करने के आह्वान पर अमल करते अड्डा समुंदड़ा में ट्रैक्टर खड़े करके केंद्र  सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की गई। किसानों की मांग है कि भारत विश्व व्यापार संघ से बाहर आये और खनौरी बार्डर पर शहीद किए किसान शुभकरन हत्यारों के खिलाफ जल्द मामला दर्ज किया जाये। इस समय किसान नेता हरमेस सिंह ढेसी और जिला सचिव कुलविंदर सिंह चाहल ने संबोधित करते कहा कि आज दुबई में विश्व व्यापार संगठन के खिलाफ किसानों का विरोध है, जिसमें भारत भी है एक सदस्य। इस संस्था की नीति से भविष्य में किसानों को मिलने वाली सब्सिडी कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के इशारों पर दिल्ली जा रहे किसानों पर अत्याचार कर रही है, जिससे सरकार का असली किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। जत्थेबंदी के नेता संदीप सिंह सिकंदरपुर, करतार सिंह, शसशेर सिंह चक सिंघा, सतनाम सिंह चकगुरू, कृपाल सिंह धमाई, सुरजीत सिंह रामगढ़, मंजीत सिंह, मोहन सिंह अलीपुर, अमरीक सिंह रूड़की खास, मास्टर मुकेश कुमार, मा बलकार सिंह और मा अशोक कुमार अध्यक्ष आड़ती यूनियन मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने लगाई आग , पराली जलकर राख, ट्राली के टायर भी जले, मामला दर्ज

गढ़शंकर।  गांव पंडोरी बीत में साईं बाबा के मंदिर के निकट पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा आग लगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दलिया...
article-image
पंजाब

भाजपा ने गिद्दड़बाहा, बरनाला, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक के विधानसभा उपचुनावों के लिए बनाई टीमें

चंडीगढ़। गिद्दड़बाहा, बरनाला, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक के संभावित विधानसभा उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने कमर कस ली है और इन चार विधानसभाओं के इन्चार्ज, को-इन्चार्ज के...
article-image
पंजाब

वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड, आईएफएस सीएसआर पहल के तहत कई शैक्षणिक संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों का कर रहा संचालन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/9 अगस्त :  वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड, होशियारपुर, आईएफएस सीएसआर पहल के तहत होशियारपुर शहर और उसके आसपास के कई शैक्षणिक संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों का संचालन कर रहा है। आज वर्धमान...
Translate »
error: Content is protected !!