समूर व चपलाह में निर्मित चैक डेम में होगा मछली पालनः

by

मछली पालन को लेकर केटीडीएस तथा जल शक्ति विभाग के बीच हुआ समझौता
ऊना : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समूर तथा चपलाह में निर्मित चेक डेमों में मत्स्य पालन आरंभ किया जाएगा, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवंर ने विश्राम गृह बंगाणा में कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी तथा जल शक्ति विभाग के बीच हुए समझौता ज्ञापन के अवसर पर दी। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी को मत्स्य पालन के लिए अनापति पत्र दे दिया गए है। समिति अब शीघ्र ही समूर तथा चपलाह में मछली पालन के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी को भी आय प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन के अलावा भी कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी इन स्थानों पर पर्यटन संबंधी गतिविधियां आरंभ करने के लिए संभावना का पता लगाएगी ताकि इन स्थानों पर पर्यटन गतिविधियों को भी आरंभ किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अब गांव झिंझकरी भी अमरूद के बागीचे से होगा गुलजार : एचपीशिवा परियोजना से लाभान्वित होंगे गांव के 27 किसान

हमीरपुर 04 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपीशिवा परियोजना राज्य के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कई गांवों में फलदार पौधों की बहार ला रही है। केवल गेहूं, मक्की और धान इत्यादि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी- ऊना ज़िला में 20 करोड़ रुपये की लागत आलू प्रसंस्करण संयत्र किया जाएगा स्थापित : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊना ज़िला में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाया गया तो होगा विरोध : निमिषा मेहता

श्री आनंदपुर साहिब ज़िला ज़रूर बनना चाहिए, लेकिन गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को उसमें नहीं मिलाया जाना चाहिए गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा नए घोषित किए जाने वाले ज़िले श्री आनंदपुर साहिब के मुद्दे पर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रविवार तक पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त 35 बेड होंगे उपलब्धः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने पालकवाह व पंडोगा में मेक शिफ्ट कोविड अस्पतालों का किया निरीक्षण ऊना – पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए मेक शिफ्ट अस्पताल में 35 अतिरिक्त बेड लगाने का...
Translate »
error: Content is protected !!