समोग पंचायत के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी के समक्ष उठाए अहम मुद्दे।

by

अर्की (योगेश चौहान)। उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत समोग के समाजसेवी राजेश ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन विश्राम गृह, बागा का जुब्बड़ में विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट कर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों एवं लंबे समय से लंबित सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के समक्ष घलोथ–सोरिया सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने, नेरी-ओखरू सड़क को शीघ्र यातायात के लिए तैयार करवाने तथा शालाघाट-सोरिया सड़क की मेटलिंग सहित अन्य विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विधायक संजय अवस्थी ने ग्रामीणों की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि पंचायत के विकास कार्यों एवं सड़क निर्माण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान हरी सिंह, बलदेव ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, गोपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, ईश्वर, चंदी राम, सोनू, चेतन, कमल, लखन बंसल सहित पंचायत के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में सत्यनारायण कथा व हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

पट्टा मेहलोग, 9 फरवरी (तारा) : टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल, कुठाड़ में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्रद्धा,उत्साह व आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्री सत्यनारायण कथा एवं हवन के आयोजन के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप नेता नितन नंदा पर फायरिंग : चंडीगढ़ के पूर्व DSP दिलशेर चंदेल पर लगे आरोप

श्री आनंदपुर साहिब : श्री आनंदपुर साहिब आम आदमी पार्टी के नेता नितन नंदा पर फायरिंग का मामला सामने आया है। उन्हें सिर में गोली लगने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए मतदाताओं के पंजीकरण पर फोकस करेंगे डेडिकेटड एईआरओ : जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी की गई है नियुक्ति

हमीरपुर 20 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग सभी नए पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने पर विशेष रूप से फोकस कर रहा है। आयोग ने इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे समर्पित...
हिमाचल प्रदेश

वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार उठा रही है ठोस कदम : दिग्विजय मल्होत्रा

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। नूरपुर :  राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य, एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने आज सोमवार को...
Translate »
error: Content is protected !!