सम्मान निधि के नाम पर कांग्रेस मातृशक्ति के साथ फिर कर रही है ठगी : जयराम ठाकुर

by
विधानसभा के बाद लोकसभा के चुनाव में फिर से फॉर्म भरवाने के कांग्रेसी पैंतरे पर रोक लगाए चुनाव आयोग
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस  विधान सभा चुनावों की तरह इस बार के लोक सभा चुनावों में भी प्रदेश की मातृशक्ति को ठगने का प्रयास कर रही है। विधान सभा में कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश की 18 से 60 की महिलाओं को हर महीनें 1500 देने का गारंटी दी और लोगों से फॉर्म भी भरवा लिए, सरकार बन गई इसके बाद सब ख़ामोश बैठे रहे। कहा कि लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान भी कांग्रेस द्वारा फिर से मुख्यमंत्री ‘सुक्खू’ और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फोटो लगे फॉर्म प्रदेश की महिलाओं से भरवाए जा रहे हैं। एक बार फिर से चुनाव में मातृशक्ति के साथ धोखाधड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार भाजपा उनकी किसी भी चाल को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने इसे चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल प्रभाव से रोक लगने की माँग की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है।  चुनाव के ठीक पहले बिना बजट के सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई। जबकि दो हफ़्ते पहले पारित बजट में इस योजना का ज़िक्र तक नहीं हैं। विधान सभा में एक बार कांग्रेस ने इस तरह से धोखाधड़ी कर ली लेकिन इस बार बीजेपी कांग्रेस को मातृशक्ति के साथ इस तरह का धोखा नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लीगल सेल ने कांग्रेस सरकार की इस कारगुज़ारी की लिखित शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी से करते हुए महिलाओं से फॉर्म भरवाने पर रोक लगाने की माँग की है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल समेत देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन हितकारी योजनाओं और सबका साथ और सबका विकास वाली नीतियों पर वोट देकर भाजपा को हिमाचल की हर सीट से जीत दिलायेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा देश के लोगों के विकास के लिए चलाई गई योजनाओं के कारण सभी को लाभ मिल रहा है। उनके द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं के करोड़ों में लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री की नीतियों और योजनाओं पर हिमाचल की जनता वोट करेगी। कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने डेढ़ साल में प्रदेश को पीछे ले जाने का काम किया। कांग्रेस की नाकामियों का जनता देगी जवाब देगी,  हिमाचल में भाजपा को भारी जीत मिलेगी। क्योंकि देश को सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त ने किया रवाना

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 अक्तूबर। युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ऊना की 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध जिला कांगड़ा स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

एएम नाथ। हमीरपुर 10 अप्रैल। 79वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में राष्ट्रपति को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड में गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकैप्स कॉलेज को एएनएम व पोस्ट बेसिक कोर्स स्वीकृतः प्रो. राम कुमार

नए कोर्सों की स्वीकृति के लिए प्रो. राम कुमार ने जताया सीएम जय राम ठाकुर का आभार ऊना, 31 दिसंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!