देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं महिलाएं : SDM अपराजिता चंदेल

by
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एनजीओ भवन में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम
हमीरपुर 07 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को यहां एनजीओ भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें नादौन की एसडीएम अपराजिता चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए अपराजिता चंदेल ने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं सामर्थ्य का लोहा मनवा रही हैं। राष्ट्र निर्माण में महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए केवल किसी एक विशेष दिन को ही मनाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हर दिन महिलाओं को समर्पित किया जाना चाहिए, क्योंकि वे प्रतिदिन आम दिनचर्या में परिवार, समाज और देश के लिए बहुत बड़ा योगदान देती हैं।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारियों-कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, जिला बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा, चाइल्डलाइन की परियोजना समन्वयक मनोरमा लखनपाल, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, मनोविज्ञानी शीतल वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एसपी रात में चुपके से थाने पहुंचे-  सिपाहियों से पूछा- थानेदार कहां है? जवाब सुनते ही लिया एक्शन

पानीपत :   पानीपत एसपी लोकेंद्र सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रात के समय कई थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई थानों में ड्यूटी के दौरान लापरवाही पकड़ी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी कैंटीन के क्लर्क को पुलिस ने किया गिरफ्तार : कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद

मथुरा। सेना की कैंटीन के खाते से 1.83 करोड़ रुपये उड़ाने वाला जालसाज क्लर्क मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।  वह अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहर वासी एकजुटता के साथ करें सहयोग: ब्रम शंकर जिंपा

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए एन.जी.ओज, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के सहयोग से निकाली गई स्वच्छता रैली होशियारपुर, 17 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा शहर वासियों को अपील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावों में जनता को जो 10 गारंटियां दी , उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरुआत कर दी : आशीष बुटेल

सीपीएस ने बदेहड़ में सुनीं समस्याएं पालमपुर, 10 जून :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने शनिवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदेहड़ में लोगों की समस्याओं को...
Translate »
error: Content is protected !!