शिमला मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर CM सुखविंदर सुक्खू की प्रतिक्रिया, बोले- भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है. यहां सभी धर्मों का सम्मान है. भावना में बहकर किसी तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए

by

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है. यहां सभी धर्मों का सम्मान है. भावना में बहकर किसी तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए. कानून के हिसाब से हमें रहकर काम करना चाहिए. सीएम सूक्खू ने कहा कि शिमला में शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने प्रदर्शन किया है. किसी तरह से दूसरे धर्म के लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया है. सीएम सुक्खू ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस तरह से जुड़े मामलों पर जंर बनाए रखें, क्योंकि हिमाचल एक शांतिपूर्ण राज्य है. जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं. उन्होंने कहा कि संजौली मस्जिद का मामला एमसी कोर्ट में है, जो भी निर्णय आएगा, वह कानून के दायरे में रहकर आएगा. इस पर सरकार भी कानून में रहकर ही कार्य करेगी.

गुरुवार को हुआ था बड़ा प्रदर्शन :  गुरुवार को शिमला में भी खूब बवाल देखने को मिला. संजौली इलाके में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग यहां एकत्रित हो गए थे. इन लोगों ने संजौली में बनी मस्जिद में अवैध निर्माण और बाहरी राज्यों से बिना वेरिफिकेशन आ रहे लोगों के खिलाफ प्रदर्शन किया. संजौली चौक पर ही शिमला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका. यहां शिमला पुलिस की ओर से प्रदर्शन करने की परमिशन नहीं थी. ऐसे में यह प्रदर्शनकारी मस्जिद के नजदीक जाकर ही प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन बाद में फिर इन्हें ढली टनल की तरह भेजा गया और यहीं हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया.

मामले में विधानसभा में हुई थी चर्चा :  बता दें कि बुधवार को इस पर हिमाचल विधानसभा में चर्चा हुई. सदन में नियम-62 के तहत लाई गई चर्चा के दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह के तीखे तेवर देखने को मिले थे. ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल में पहले ऐसी घटना नहीं हुई. अब आखिर यह क्यों देखने को मिल रहा है. यहां हिमाचल में अब रोज नए लोग आ रहे हैं. कहीं से जमात वाले आ रहे हैं, जिनका कोई अता-पता नहीं है. क्या ये रोहिंग्या मुसलमान हैं. मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आगे खुलासा किया कि वे खुद एक-दो लोगों को जानते हैं, जो बांग्लादेश से आए हैं. उन लोगों की वेरिफिकेशन होनी चाहिए.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को उल्टी पड़ रही अपनी ही रणनीति : सांसदों की पत्नियों को टिकट देकर कांग्रेस उलझी

पंजाब विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की चुनावी रणनीति फिलहाल उल्टी पड़ती नजर आ रही है। पार्टी ने इस बार कुछ खास उम्मीदों के साथ सांसदों की पत्नियों को टिकट दिया, लेकिन अब यह फैसला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने किया सैनिक स्कूल का दौरा

हमीरपुर 08 फरवरी। हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती) मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने वीरवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में विभिन्न व्यवस्थाओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : कार्यक्रम में पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा ने विशेष अतिथि के रूप में की शिरकत

ऊना, 16 अगस्त – विकासखंड ऊना में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मशहूर पंजाबी सिंगर ड्रग तस्करी के मामले पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल

जालंधर: पंजाब के एक मशहूर पंजाबी गायक से जुड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है. फेमस पंजाबी सिंगर शुभम लोधी, जो गाने के बहाने ड्रग्स तस्करी में भी शामिल था, आज पुलिस को चकमा देकर...
Translate »
error: Content is protected !!