सम्मान मिला, लेकिन आवास नहीं; तीन महीने बाद भी सरकारी घर का इंतजार

by

एसएसपी शिमला गौरव सिंह को अब तक नहीं मिला सरकारी आवास, व्यवस्था पर सवाल

एएम नाथ। शिमला : नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर सराहना बटोरने वाले शिमला के एसएसपी गौरव सिंह को अब तक सरकारी आवास नहीं मिल पाया है। हैरानी की बात यह है कि जिन पुलिस अधिकारी को बेहतरीन कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं सम्मानित कर चुके हैं, वही अधिकारी पिछले तीन महीनों से सरकारी आवास की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

गौरव सिंह को 9 फरवरी 2026 को एसएसपी शिमला के पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद से उन्होंने जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए कई बड़े मामलों का खुलासा किया। उनके नेतृत्व में पुलिस ने चिट्टा तस्करों और संगठित नेटवर्क पर शिकंजा कसने में अहम सफलता हासिल की है।
इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकारी आवास उपलब्ध नहीं कराया जा सका है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
लोगों का कहना है कि जो अधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं, उन्हें सुविधाएं और संसाधन समय पर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए ताकि वे और अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें। वहीं यह मामला सरकारी व्यवस्थाओं में देरी और समन्वय की कमी को भी उजागर कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नेपाल में फंसा ऊना का इंजीनियर सुखविंदर रतन : सुरक्षित वापसी के लिए सरकार जुटी, परिवार से सीएम सुक्खू ने की बात

सुखविंदर रतन की सुरक्षित वापसी के लिए हिमाचल सरकार ने तेज किए प्रयास; भारत सरकार से भी संपर्क का भरोसा रोहित जसवाल।  ऊना/शिमला। नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौन होगा कांग्रेस का राज्यसभा के लिए उम्मीदवार : सीएम सुक्खू बोले- कल नामांकन के साथ चलेगा पता

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा नामांकन दाखिल करने के समय कल यानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने डे केयर सेंटर नाहन का निरीक्षण किया

एएम नाथ। नाहन, 30 जनवरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित डे केयर सेंटर नाहन का निरीक्षण किया। उन्होंने डे-केयर...
Translate »
error: Content is protected !!