शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुन्नी में 18 ग्राम चिट्टे बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार

by

नशा तस्करों पर शिकंजा, मंडी और हमीरपुर के आरोपी दबोचे

सुन्नी में कार से हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

एएम नाथ। शिमला :जिला शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सुन्नी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से करीब 18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुन्नी थाना की टीम घराट नाला क्षेत्र में नियमित वाहन जांच और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान शिमला की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से करीब 18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश कुमार (28) पुत्र बालाराम निवासी गांव खमारला, डाकघर भांतल, तहसील करसोग जिला मंडी तथा मनोरमा देवी (34) पत्नी पुरुषोत्तम राम निवासी गांव झमयाट, डाकघर जिनझड़ी, तहसील एवं थाना भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 19/2026 के तहत धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से बनेगा सशक्त समाज : उपायुक्त

राकेश शर्मा । देहरा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में राज्य कार्य योजना फॉर सीनियर सिटीजन्स के अंतर्गत इंटर जनरेशनल वॉडिग(अंतर-पीढ़ीगत बंधन) कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नेहरन पुखर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के नए पंचायत भवन एक जैसे ही दिखेंगे : बरमु केल्टी पंचायत भवन एक करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से बनेगा – अनिरूद्ध सिंह

बरमु केल्टी पंचायत भवन का शिलान्यास* एएम नाथ।शिमला 10 अगस्त – प्रदेश में बनने वाले नए पंचायत भवन एक जैसे ही दिखेंगे। प्रदेश में एक ही तरह के नए पंचायत भवन निर्मित किए जा...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरठ के ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सजा पर फैसला

एएम नाथ।  मेरठ। देशभर में चर्चित मेरठ के ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में जिला अदालत ने फैसला सुनाते हुए सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री ने लिया भाग : श्री ठाकुर जी की पावन पालकी उठाई

ऊना, 4 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को ऊना ज़िले के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लिया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!