सरकारी अभियानों की सफलता और समाजिक जागरुकता में एनजीओज़ का अहम योगदानः डा. बग्गा

by

विश्व एनजीओ दिवस पर डा. बग्गा ने रैडक्रास को भेंट की 5100 की सहयोग राशि

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : विश्व एनजीओ दिवस के मौके पर समाज चिंतक एवं रक्तदानी डा. अजय बग्गा ने जिला रैडक्रास सोसायटी को 5100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। यह राशि रैडक्रास कर्मचारी हरप्रीत कौर ने प्राप्त की। इस मौके पर श्री बग्गा ने कहा कि विश्व एनजीओ दिवस 2025 का इस साल का थीम स्थायी भविष्य के लिए जमीनी स्तर के आंदोलनों को सशस्त बनाना, है तथा यह थीम गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने और उनके प्रयासों को मान्यता देने पर केंद्रित है। डा. बग्गा ने कहा कि विश्व भर में एनजीओ की भूमिका अहम है तथा भारत जैसे विकासशील एवं बड़े देश में इनकी भूमिकाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि एनजीओ के सक्रिया सहयोग के चलते ही आज विश्व भर में चचक एवं पोलियो जैसी बीमारी को खत्म किया जा चुका है तथा भविष्य में होने वाली संभावित बीमारियों की रोकथाम में भी एनजीओ काफी सक्रिय भूमिका अदा कर रही हैं। इसलिए एनजीओ को प्रोत्साहित करना बहुत जरुरी है ताकि इनके साथ जुड़े कार्यकर्ता और भी मेहनत एवं निष्ठा के साथ समाज और देश की सेवा में अग्रसर हो सकें। डा. बग्गा ने विश्व भर की एनजीओज़ का अपने-अपने स्तर पर समाज सेवी को समर्पित होकर कार्य करने के लिए उनका धन्यवाद किया। डा. बग्गा ने सरकारों से अपील की कि वह जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली संस्थाओं को मान्यता देने के साथ-साथ समय-समय पर उनका सहयोग करके उनका मनोबल बढ़ाएं ताकि सरकारी अभियानों में एनजीओज़ का योगदान एवं सहयोग उसकी सफलता को यकीनी बना सके। अगर सरकार ऐसा करती है तो गैर सरकारी संगठनों से जुड़े स्वयंसेवियों में सरकारी अभियान और समाजिक जागरुकता के प्रति और भी रुचि पैदा होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकारी तौर पर रैडक्रास विश्व भर में कार्यरत है उसी प्रकार गैर सरकारी संगठनों को भी प्रोत्साहित किया जाना समय की मांग है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Talent of special children is

Cabinet Minister attended ‘Umang 2025’ Season 7 as the chief guest Cultural competition organized for specially abled children – 330 children participated in 29 teams from all over the country Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 12 : A...
article-image
पंजाब

व्हाट्सएप पर मिलेगी जमाबंदी : सीएम भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने शुरु किया ‘ईजी जमाबंदी’ पोर्टल

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त, सुचारू, परेशानी रहित और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा एलान : डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी की मांग पर : गढ़शंकर के नवांशहर के साथ लगते गांव जिला शहीद भगत सिंह नगर के साथ जोड़े जाएगे, गढ़शंकर में बनेगा वाईपास

एसवाईएल को वाईएसएल में बदल कर यमुना को सतुलज से लिंक कर पानी सतलुज में छोड़ा जाए : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चिट्टी वेई के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए बिस्त दोआब नहर...
article-image
पंजाब

बच्चे को वापस लेने के लिए थाने में दी अर्जी : चिट्टे के लिए बेच दिया बच्चा, ढाई महीने बाद जाग गई ममता

मानसा  :  बुढलाडा निवासी एक दंपती ने ढाई माह पहले अपने छह महीने के बच्चे को बेच दिया था। अब दंपती ने अपना बच्चा वापस लेने के लिए पुलिस के पास अर्जी लगाई है।...
Translate »
error: Content is protected !!