सरपंच बेदी पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिसः डा. रमन घई

by

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एसएसपी होशियारपुर से सरपंच बेदी की सुरक्षा की मांग

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि जिस तरह हमलवारों ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर गोलियां चलाकर हमला किया उसके लिए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। डा. घई ने बताया कि शिवालिक के कंडी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से काफी वारदाते हो रही हैं तथा कई बार लोगों के शव भी बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह बेखौफ होकर चोर जंगल में लकड़ी की चोरी करते हैं तथा पकड़े जाने के डर से वे अपने साथ हथियार भी लेकर आते है। डा. घई ने बताया कि इस घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा इनके पिछले अपराधिक रिकार्ड की भी जांच करे। डा. घई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एसएसपी होशियारपुर से मांग की कि इस घटना के लिए जिम्मेवार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। डा. घई ने कहा कि बेदी पर गोलाबारी करने वाले दोषियों के विदेशी संपर्क की भी पुलिस जांच करे। उन्होंने एसएसपी होशियारपुर से एडवोकेट नवजिंदर बेदी को तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। उन्होंने डीसी होशियारपुर से मांग की है कि जिस बहादुरी से सलेरन गांव के सरपंच एडवोकेट नवजिंदर बेदी ने आरोपियों का अपनी जान जोखिम में डालकर सामना किया उसके लिए उन्हें बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। इस अवसर पर कौंसिल के जिला अध्यक्ष डा. पंकज ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफतार कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात की। उन्होंने कहा कि जिस तरह एडवोकेट नवजिंदर बेदी ने आरोपियों को पकड़ाने में पुलिस की मदद की उसके लिए उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस अवसर पर मनोज शर्मा, टोनू सेठी, अश्वनी ओहरी, मोहित संधू, डा. राज कुमार सैनी, डा. वशिष्ट कुमार, गुरप्रीत धामी, जसवीर सिंह, वरुण कतियाल, विक्की वर्मा, दलजीत धीमान, मनी कुमार, विक्की चौहान, टोनू शर्मा, बबलू, करन कुमार, घनशाम आदि कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर हुए हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करके तुरंत गिरफ्तार करने की बात कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16 मार्च 2022 से 31 मई 2026 : विजिलैंस ब्यूरो ने विभिन्न श्रेणियों में 1055 मामले दर्ज किए और 1111 आरोपितों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले चार वर्षों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। 16 मार्च 2022 से 31 मई 2026 के बीच, ब्यूरो ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या S-500 का भारत में बनना फाइनल? …S-400 से कितना खतरनाक, जो दुनिया को हिला देगा!

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा के दौरान, देश के रक्षा गलियारों में S-500 ‘प्रोमिथियस’ एयर डिफेंस सिस्टम की चर्चा ज़ोरों पर है। भारत पहले से ही S-400 सिस्टम...
article-image
पंजाब

Akali Dal to Contest District

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.30 :  The Shiromani Akali Dal has declared its intention to contest the upcoming district council and block committee elections with full vigor. This announcement was made by the party’s district president Jatinder...
article-image
पंजाब

6 करोड़ 29 लाख 34 हजार की राशी आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत जिले में कुल 1234 लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली गई : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 29 अगस्त: पंजाब सरकार की ओर से जरुरतमंद लड़कियों को शादी के मौके पर आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत दी जाती 51 हजार रुपए की वित्तिय सहायता जिले में कुल 1234 लाभार्थियों के बैंक...
Translate »
error: Content is protected !!