सरकारी आई.टी.आई होशियारपुर को सैंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर किया जाएगा विकसित: कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने आई.टी.आई होशियारपुर के विकास व नशा छुड़ाओ केंद्र के मरीजों के पुर्नवास को लेकर की बैठक
सन फाउंडेशन के सहयोग से उक्त दोनों योजनाओं पर किया जा रहा है कार्य
होशियारपुर, 01 सितंबर:
सरकारी आई.टी.आई होशियारपुर को सैंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर स्थापित कर यहां विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्री की मांग के हिसाब से आधुनिक कोर्स करवाने संबंधी डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बैठक हुई। डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से इस योजना को अमलीजामा पहनाने संबंधी सुझाव मांगे और निर्देश दिए कि आई.टी.आई में विद्यार्थियों तक आज के समय के हिसाब से चलने वाले कोर्स मुहैया करवाने व उनकी पढ़ाई में मदद करने संबंधी हर जरुरी सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सन फाउंडेशन की ओर से सरकारी आई.टी.आई व नशा छुड़ाओ केंद्र के विकास को लेकर प्रस्ताव रखा गया है, जिस संबंधी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं ताकि इस संबंधी कार्य को जल्द से जल्द शुरु किया जा सके। उन्होंने कहा कि आई.टी.आई के बच्चों को स्किलड करने के उद्देश्य से सन फाउंडेशन की ओर से पहल की गई है जो कि बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सन फाउंडेशन में सरकारी आई.टी.आई के लिए कोर्स के हिसाब से मशीनरी उपलब्ध करवाने व नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज करवा चुके लोगों के पुर्नवास के लिए उन्हें स्किलड कोर्स करवाने की बात कही है।
इस दौरान सन फाउंडेशन के डायरेक्टर कंवर सुखजिंदर सिंह चटवाल ने कहा कि सन फाउंडेशन की ओर से आई.टी.आई के क्षेत्र व नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज करवा चुके मरीजों के पुर्नवास के क्षेत्र में काफी कार्य किया गया है और हजारों नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में भी वे जिला प्रशासन के सहयोग से इसी दिशा की ओर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर सरबत दा भला ट्रस्ट के अध्यक्ष आज्ञापाल सिंह साहनी, प्रिंसिपल सरकारी आई.टी.आई कालेज होशियारपुर, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, एक्सियन लोक निर्माण विभाग राजीव सैनी, जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, सचिव रैड क्रास सोसायटी मंगेश सूद, पूर्व मंडल भूमि सरंक्षण अधिकारी नरेश गुप्ता, प्लेसमेंट अधिकारी राकेश कुमार, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नेशनल प्रोग्राम ‘कायाकल्प’ में सिविल हस्पताल गढ़शंकर ने प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया

अस्पताल को मिला एक लाख रुपए का इनाम गढ़शंकर : नेशनल प्रोग्राम ‘कायाकल्प’ 2021-22 के अधीन करवाए गए सर्वेक्षण के दौरान सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर ने बढ़िया कारगुजारी तथा साफ सफाई में प्रदेश में से...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने किया : जिला परिषद ईटीटी टीचर्स के संघर्ष को समर्थन का ऐलान

वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग। गढ़शंकर, 23 मई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने जिला परिषद से शिक्षा विभाग में आये ईटीटी टीचर्स द्वारा वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए किए...
article-image
पंजाब

1 देसी पिस्तौल, 15 जिंदा रौंद, 265 ग्राम हेरोइन, 15 नशे के टीके, 28 किलो चूरा पोस्त व 8 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

गढ़शंकर, 21 फरवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, 15 जिंदा रौंद, 265 ग्राम हेरोइन, 15 नशे के टीके, 28 किलो चूरा पोस्त व 8 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित तीन...
article-image
पंजाब

देशवासियों को पड़ रही है बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार की मार : गुरनेक सिंह भज्जल

गढ़शंकर : आज सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर की जनरल बाडी की बैठक गोपाल सिंह थांदी की अध्यक्षता में हुई। जिसको जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि जिस समय से देश में भाजपा की मोदी...
Translate »
error: Content is protected !!