सरकारी ऐलीमेंट्री स्कूल बडेसरों में वार्षिक समारोह आयोजित 

by
गढ़शंकर, 29 मार्च : सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बडेसरों में हैड टीचर दिलावर सिंह के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया गया। बच्चों ने भारतीय संस्कृति को दर्शाते गीत, सामाजिक बुराइयों को दर्शाती कविताएं, पंजाबी समाचार दर्शाता गिद्दा आदि पेश कर सबका मन मोह लिया। समागम दौरान पढ़ाई के क्षेत्र में तथा अन्य गतिविधियों में प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हैडटीचर दिलावर सिंह के साथ अध्यापिका कृष्णा देवी, वंदना व कुलदीप कौर के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव समुंदड़ाँ में घर से ले गए अज्ञात चोरों ने 12 बोर की स्माल गन सहित लाखों का समान चुराया

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव समुंदड़ाँ में ठाकुर वरिंदर सिंह के घर से अज्ञात चोर 12 बोर की स्माल गन सहित लाखों का समान चुरा कर ले गए।  गढ़शंकर पुलिस ने इस सबंध में मुकदमा...
article-image
पंजाब

शानदार शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी देश के विकास की नींव : बिना इसके तरक्की करना असंभव- केजरीवाल

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के एक सरकारी स्कूल का पुराना वीडियो ट्वीट कर भगवंत मान सरकार को बदनाम करने की हो रही साजिश पर पलटवार किया....
article-image
पंजाब

निमिषा मेहता ने श्री खुरालगढ़ साहिब के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर :   विधानसभा हल्का गढ़शंकर की भाजपा की इंचार्ज निमिषा मेहता ने भारत के केंद्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से  मुलाकात की और भारत सरकार से मांग की...
Translate »
error: Content is protected !!