रोहित जसवाल। शिमला: हिमाचल सरकार ने दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित चुनिंदा सरकारी अतिथि गृहों के कमरे अब आम लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। कमरे का किराया 3,000 रुपये प्रति रात (सभी टैक्स सहित) तय किया गया है।
₹3,000 प्रति कमरा किराया, सभी टैक्स सहित।
दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला के चुनिंदा सरकारी आवासों में सुविधा।
हिमाचल भवन, नई दिल्ली
हिमाचल सदन, नई दिल्ली
हिमाचल भवन, चंडीगढ़
विली पार्क सर्किट हाउस, शिमला के चुनिंदा कमरे उपलब्ध।
बुकिंग HimAtithi पोर्टल से ऑनलाइन होगी।
ठहरने की तारीख से 3 दिन पहले बुकिंग विंडो खुलेगी।
पूरी राशि जमा होने के बाद ही बुकिंग कन्फर्म होगी।
भुगतान UPI, नेट बैंकिंग, QR कोड और डेबिट/क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा।
30% कमरे दोपहर 12 बजे और बाकी कमरे हर कार्यदिवस शाम 5 बजे कन्फर्म किए जाएंगे।
24 घंटे से पहले कैंसिल करने पर 10% राशि काटी जाएगी।
चेक-इन के 24 घंटे के भीतर कैंसिलेशन पर पूरा किराया जब्त होगा।
सरकार की ओर से बुकिंग रद्द होने पर पूरी राशि वापस की जाएगी।
नई व्यवस्था से आम लोगों को सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने की ऑनलाइन सुविधा मिलेगी .
वीआरएचएफ प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के समक्ष मांग रखी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन ( वीआरएचएफ ) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश बाघा, के नेतृत्व में इस संगठन के...
एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और सदस्यों के गैरहाजिर रहने का डर सता रहा है। जिसके चलते सभी विधायकों को ‘व्हिप’ जारी करने के...
कैबिनेट मंत्री ने गांव न्यू बैंक कालोनी में 25 लाख रुपए की लागत बनने जा रही टंकी, नए सोलर सिस्टम व वाटर मीटर का रखा नींव पत्थर होशियारपुर, 07 फरवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम...
गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए...