रोहित जसवाल। शिमला: हिमाचल सरकार ने दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित चुनिंदा सरकारी अतिथि गृहों के कमरे अब आम लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। कमरे का किराया 3,000 रुपये प्रति रात (सभी टैक्स सहित) तय किया गया है।
₹3,000 प्रति कमरा किराया, सभी टैक्स सहित।
दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला के चुनिंदा सरकारी आवासों में सुविधा।
हिमाचल भवन, नई दिल्ली
हिमाचल सदन, नई दिल्ली
हिमाचल भवन, चंडीगढ़
विली पार्क सर्किट हाउस, शिमला के चुनिंदा कमरे उपलब्ध।
बुकिंग HimAtithi पोर्टल से ऑनलाइन होगी।
ठहरने की तारीख से 3 दिन पहले बुकिंग विंडो खुलेगी।
पूरी राशि जमा होने के बाद ही बुकिंग कन्फर्म होगी।
भुगतान UPI, नेट बैंकिंग, QR कोड और डेबिट/क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा।
30% कमरे दोपहर 12 बजे और बाकी कमरे हर कार्यदिवस शाम 5 बजे कन्फर्म किए जाएंगे।
24 घंटे से पहले कैंसिल करने पर 10% राशि काटी जाएगी।
चेक-इन के 24 घंटे के भीतर कैंसिलेशन पर पूरा किराया जब्त होगा।
सरकार की ओर से बुकिंग रद्द होने पर पूरी राशि वापस की जाएगी।
नई व्यवस्था से आम लोगों को सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने की ऑनलाइन सुविधा मिलेगी .
चंडीगढ़ ( मोनिका भरद्वाज) : मान की केबिनेट के बनने जा रहे मंत्री: हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, डॉ विजय सिंगला , गुरमीर सिंह मीत हेयर और हरजोत सिंह बैंस...
रोहित राणा। शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को जल्द ही 250 नई डीजल बसें मिलने वाली हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी अंतरराज्यीय ढली बस अड्डे के उद्घाटन के अवसर...
बेंगलुरु की सिविल कोर्ट में इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में सोमवार को सुनवाई हुई। निकिता सिंघानिया समेत तीनों आरोपियों ने कोर्ट में बेल की अर्जी डाली थी, जिसे अदालत ने टाल दिया है।...
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय ‘वॉर पावर्स रेजोल्यूशन’ पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को खत्म करना है. यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक राजनीतिक झटका...