सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में ब्लॉक स्तरीय लोक नृत्य मुकाबले आयोजित :  पद्दी सूरा सिंह प्रथम, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस गढ़शंकर द्वितीय तथा सरकारी हाई स्कूल डघाम रहा तृतीय स्थान पर 

by

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लोक नाच मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में आयोजित किए गए। ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-2- कम- प्रिंसिपल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दीसूरा सिंह श्री कृपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इन मुकाबलों में ब्लॉक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इन मुकाबलों में जजमेंट की भूमिका हेडमास्टर बलजीत सिंह गढ़ी मानसोवाल, हैडमास्टर दिलदार सिंह गढ़ी मट्टों तथा हैडमास्टर बलवीर सिंह टूटोमजारा ने निभाई। इन लोक नाच मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह प्रथम, स्कूल ऑफ ऐमीनेंस गढ़शंकर द्वितीय और सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस मौके संबोधित करते प्रिंसिपल कृपाल सिंह ने विजेता स्कूलों तथा विद्यार्थियों को बधाई दी और बच्चों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते विजेता विद्यार्थियों  को ट्राफियां देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य स्टाफ के साथ बीआरसी साइंस श्री अनुपम शर्मा और बीआरसी गणित श्री राम सरूप व अन्य स्भीटाफ उपस्थित था। मंच संचालन मास्टर गुरविंदर सिंह ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मलेरिया से बचाव संबंधी लोगों को जागरूक किया

गढ़शंकर : पंजाब के निर्देशों पर तथा एसएमओ गढ़शंकर डॉक्टर रमन कुमार के नेतृत्व में गढ़शंकर के स्लम एरिया में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मलेरिया से संबंधित वर्कशॉप लगाई गई और लोगों को मलेरिया से...
article-image
पंजाब

सांसद मालविंदर सिंह कंग ने किया हलका गढ़शंकर की मंडियों का दौरा

गढ़शंकर, 9 अक्तूबर : आनंदपुर साहिब के सांसद  मालविंदर सिंह कंग ने आज हलका गढ़शंकर की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर धान की खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने गढ़शंकर में झांकियों का किया जोरदार स्वागत : 7 फरवरी को होशियारपुर वासी झांकियों के माध्यम से पंजाब की अमीर विरासत से होंगे रुबरु

  गढ़शंकर , 06 फरवरी  : पंजाब सरकार की ओर से देश के स्वतंत्रता के संघर्ष में पंजाबियों के अहम योगदान, ’नारी शक्ति’ व पंजाब की अमीर विरासत को रुपमान करने के लिए विशेष...
article-image
पंजाब

लड़के को विदेश ले जाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 नवम्बर: माहिलपुर थाने की पुलिस ने एक लड़के के परिजनों से पैसे लेने और लड़के को विदेश ले जाने के नाम पर 8 लाख 57 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोप में...
Translate »
error: Content is protected !!