सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजौली में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

by
ऊना, 14 फरवरी – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली में मासिक धर्म स्वच्छता तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने और महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा लड़कियों को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है।
स्कूल के प्रधानाचार्य कंचन वाला ने भी बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जानकारी दी। जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालिनी कक्षा नौवीं, दूसरा स्थान निहारिका कक्षा आठवीं तथा तीसरा तन्वी कक्षा नौवीं ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सन्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ निशा ठाकुर, पर्यवेक्षक मीनू वाला, संतोष कुमारी, कुलवीर कौर, नरेश देवी, नानकी देवी, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, स्कूल के अध्यापक सुनील मेहता व अध्यापिका नीलम चब्बा, वार्ड पंच मधु बाला तथा रीटा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राशन कार्ड धारक 15 अगस्त तक करवाएं अपना ईकेवाईसी: राजीव शर्मा

ऊना :16 जुलाई: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शीर्ष सेना प्रशिक्षण सम्मेलन : परिचालन और रणनीतिक स्तर पर समकालीन और उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण

रोहित भदसाली।  शिमला 13 सितंबर – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, सेना प्रशिक्षण कमान, शिमला ने दिनांक 12 और 13 सितंबर 2024 को शीर्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में देहरा का युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया के माध्यम से गोपनीय जानकारी दे रहा था दुश्मन देश को एएम नाथ। कांगड़ा : जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र का 20 साल का युवक पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देश में शीध्र कॉमन सिविल कोड लागू करने के गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत

भोपाल :  भाजपा के पार्टी कार्यालय में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सीएए, राममंदिर, अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों के फैसले हो गए हैं। अब बारी कॉमन सिविल कोड...
Translate »
error: Content is protected !!