सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

by

गढ़शंकर, 28 सितम्बर :
सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई में शहीद भगत सिंह का 115वां जन्मदिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में प्रिंसिपल पूनम शर्मा के निर्देशों पर मैडम कुलविन्द्र कौर एवं सुनीता कुमारी की अगुवाई में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की गईं। लैक्चरर मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को शहीद भगत सिंह व उनके साथियों की विचारधारा के प्रति अवगत किया। इस मौके पर विद्यार्थियों के विभिन्न मुकाबले करवाए गए। जिसमें गीत गायन में अभिषेक ने पहला स्थान, गुरलीन ने दूसरा स्थान तथा जशनप्रीत कैंथ व रुक्मणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण मुकाबले में जतिन राय ने पहला स्थान, रुक्मणी ने दूसरा स्थान व जशनप्रीत कैंथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुंदर लिखाई में जशनप्रीत तथा रुक्मणी ने क्रमवार पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में रजनी ने पहला स्थान, जतिन राय ने दूसरा तथा मनीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन/मोटो लेखन में निखिल ने पहला स्थान, जसकरन भट्टी ने दूसरा तथा अभिषेक व इंद्रजीत सिंह रत्तू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, दीपक कौशल, पूजा भाटिया व खुशविन्द्र कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 करोड़ की अबादी बाले प्रदेश के लिए सिर्फ पचास हजार वैकसीन की डोज की मांग हैरानीजनक : निमिषा मेहता

गढ़शंकर : लोगो को केंद्र की मोदी सरकार दुारा मुहैया करवाई गई कोरोना वैकसीन लगवाने की अपील करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशिक प्रवक्ता निमिषा मेहता ने कहा कि मोदी सरकार दुारा देश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा और नशे पर नकेल के लिए एक्शन में प्रशासन डीसी जतिन लाल बोले… जिले में होगी समन्वित और निर्णायक कार्रवाई

रोहित जसवाल। ऊना, 29 नवंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे में संलिप्तता से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नकेल कसने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित...
article-image
पंजाब

गुरजीत पाल सिंह बने एसपी : मुख्य मंत्री और आई जी हेडक्वार्टर की ओर से लगाया रैंक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस विभाग द्वारा पदोन्नत किए गए अधिकारियों में गुरजीत पाल सिंह बने एस पी जिन्हें एस पी का रैंक मुख्य मंत्री भगवंत मान और आई जी हेडक्वार्टर डाक्टर सुखचैन सिंह गिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कराएं गृह मंत्री शाह, ICC में चले मुकदमा : सिब्बल की सरकार से मांग

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ मुकदमा अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में चलना चाहिए। साथ ही...
Translate »
error: Content is protected !!