सरकारी सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा खोज मुकाबले आयोजित : भाषण मुकाबले में गुरलीन ने प्रथम, संजना ने द्वितीय, कीमती ने तृतीय स्थान किया हासिल

by
गढ़शंकर, 15 मई: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में कैरियर गाइडेंस और काउंसलिंग के तहत  ब्लॉक नोडल अधिकारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों के ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा खोज मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में ब्लॉक गढ़शंकर-2 के स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इन मुकाबलों में विद्यार्थियों के पंजाबी नाच, भाषण, गीत, नाटक, पेंटिंग चित्रकला, पेंटिंग तथा क्ले मॉडलिंग के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों को सफल बनाने में जसपाल सिंह शौंकी, मास्टर हरदीप कुमार डघाम, अजय कुमार बोड़ा, परमिंदर सिंह बोड़ा,  हनी भाटिया, गुरप्रीत चौहान, अरविंदर कौर, पूजा रानी, अनुपम कुमार शर्मा, अजय कुमार व अन्य स्टाफ ने भरपूर सहयोग दिया। पंजाबी नाच के मुकाबले में गुरलीन सरकारी हाई स्कूल डघाम ने प्रथम, खुशप्रीत व जसप्रीत सरकारी सेकेंडरी स्कूल बोड़ा ने द्वितीय तथा भारतिक और जसप्रीत सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण मुकाबले में गुरलीन सरकारी हाई स्कूल डघाम ने प्रथम, संजना सरकारी सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल ने द्वितीय, कीमती सरकारी हाई स्कूल रामपुर बिल्ड़ों ने तृतीय स्थान हासिल किया। गीत गायन मुकाबले में कोमलप्रीत सिंह सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर ने प्रथम, जसकरण सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल देनोवाल कलां ने द्वितीय तथा गुरलीन सरकारी हाई स्कूल डघाम ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्ले मॉडल मुकाबले में प्रीति सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने प्रथम, किरनदीप सरकारी हाई स्कूल डघाम ने द्वितीय तथा दीक्षा सरकारी सैकंडरी स्कूल हैबोवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता उच्चारण मुकाबले में नादिया सरकारी हाई स्कूल रामपुरबिल्ड़ों ने प्रथम, अंशिका कौर सरकारी हाई स्कूल मेहताबपुर ने द्वितीय तथा धवनप्रीत सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। नाटक मुकाबले में सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने प्रथम तथा सरकारी हाई स्कूल मेहताबपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चित्रकला मुकाबले में हरविंदर सिंह सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने प्रथम, सिमरन शर्मा सरकारी सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल ने द्वितीय तथा मोहम्मद जीशान रामपुर बिल्ड़ों ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग मुकाबले में पीअल  कुमारी सरकारी सैकंडरी स्कूल बोडा ने प्रथम, सिमरन सरकारी सैकंडरी स्कूल हैबोवाल ने द्वितीय तथा दीपक कुमार सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 29 जुलाई से 6 अगस्त तकः, ढोल नगाड़े, चिमटा तथा लाउडस्पीकर आदि पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध : एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर होंगे चालान, मालवाहक वाहनों में आने वालों पर होगी कार्रवाई ऊना:6 जुलाईः प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन इस वर्ष 29 जुलाई से 6 अगस्त...
पंजाब

सेना की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग शुरु

होशियारपुर, 05 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जालंधर में हुई सेना की भर्ती रैली के दौरान फिजिकल व मैडिकल में पास हुए नौजवानों को भारतीय सेना में भर्ती के लिए लिखित...
article-image
पंजाब

जाली बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश -163 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन

चंडीगढ़, 13 दिसंबरः  पंजाब जी.एस.टी. विभाग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना में एक बड़े जाली बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें पिछले दो वर्षों के दौरान 163 करोड़ रुपये के फर्जी...
article-image
पंजाब

पहलगाम हत्याकांड में जान गंवाने वालों को विभिन्न सार्वजनिक संगठनों श्रद्धांजलि दी : पहलगाम नरसंहार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की

गढ़शंकर, 1 मई : पहलगाम हत्याकांड और देश में फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ गढ़शंकर के विभिन्न उग्रवादी संगठन गांधी पार्क में एकत्र हुए और कश्मीर के पहलगाम हत्याकांड में हुए आतंकी हमले...
Translate »
error: Content is protected !!