सरकारी स्कूलों के विकास के लिए जिले को शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दिए 7 करोड़ रुपए – हर विधान सभा क्षेत्र में 1-1 करोड़ रुपए से स्कूलों में करवाए जा सकेंगे विकास कार्य

by

होशियारपुर, 30 जुलाई :  तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, भाषा व स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की अध्यक्षता में जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स होशियारपुर में जिला शिकायत निवारण कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा, सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल, डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी, विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण व डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, जो कि जिला शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन है, ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य ज़िले के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उपस्थित कैबिनेट मंत्री जिंपा, डिप्टी स्पीकर रौढ़ी व समूह विधायकों की ओर से भी विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की गई।  

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी सातों विधान सभा क्षेत्रों को विधान सभा क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए 7 करोड़ रुपए (प्रति विधान सभा क्षेत्र 1-1 करोड़ रुपए) दिए जा रहे हैं। उन्होंने बैठक के दौरान ज़िले के विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी। उन्होंने बाढ़ के सीजन के चलते सबसे पहले जिले में बाढ़ बचाव कार्य संबंधी प्रगति कार्य़ की जानकारी हासिल की और ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को चोअ की सफाई, प्रोटेक्शन वर्क आदि को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ज़िले में चल रहे विकास कार्यों की गति को और तेज करने और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ज़िले के विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और सभी क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ज़िले में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की रुकावट को तुरंत दूर करें। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल सप्लाई व सीवरेज बोर्ड, मंडी बोर्ड, ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग, उद्योग, जिला प्रोग्राम अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ-साथ पुलिस व अन्य विभागों के कामकाज की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और नशे पर लगाम लगाने के लिए नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

हरजोत सिंह बैंस ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ काम करने और ज़िले के विकास को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि ज़िले में चल रहे सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, भाषा व स्कूल शिक्षा के क्षेत्रों में ज़िले को अग्रणी बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दें और विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और प्रशिक्षण सुविधाओं को सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को ज़िले के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि हर माह इस तरह की बैठकें आयोजित होंगी ताकि ज़िले के विकास कार्यों की निरंतर निगरानी की जा सके।

इस मौके पर मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के इंचार्ज प्रो.जी.एस मुल्तानी, मेयर सुरिंदर कुमार, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, अनुसूचित वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम के चेयरमैन हरविंदर सिंह संधू, पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी, नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख, पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के वॉइस चेयरमैन हरमिंदर सिंह बख्शी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष देहाती गुरविंदर सिंह पाबला, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, पंजाब गौसेवा आयोग के सदस्य जसपाल सिंह चेची, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सदस्य अजय वर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, कमिश्नर नगर निगम डा. अमनदीप कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) गुरप्रीत सिंह गिल, एस.पी(मुख्यालय) मनोज ठाकुर, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस. एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम टांडा व्योम भारद्वाज, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस, एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौजवानों की हार्ट अटैक से क्यों हो रही है अचानक मौत, पता चल गया असली कारण

आजकल आए दिन नौजवानों के हार्ट अटैक से मरने की खबर आ रही है. अखबार, टीवी, सोशल मीडिया पर हम आए दिन पढ़ते हैं कि स्कूल, कॉलेज, जिम, ऑफिस, डांस तो घर में हार्ट...
article-image
पंजाब

World’s Biggest Gold Leaf

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 23 Burger Chachu (Six10 Burger) Hoshiarpur, Punjab in Association with the Team of Grand Mercure Hotel, Agra, Uttar Pradesh organized a World Record Program under the mentorship of Sharandeep Singh and made...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अगर कानून में कोई बदलाव करना पड़ा तो उसे भी करेंगे – भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा : सीएम सुख्खू

एएम नाथ। शिमला : भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक ऑर्डिनेंस लाएगी। यह शब्द ओक ओवर शिमला में पत्रकारों से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

कांग्रेस व शिअद में अभी भी चल रहा मंथन : जालंधर व लुधियाना से बाहरी नेता को टिकट देने की बजाय पार्टी के ही किसी पदाधिकारी को मैदान में उतारा जा सकता

जालंधर : लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। सियासत भी गर्म होती जा रही है और दावेदारियों को लेकर कयास तेज हो रहे हैं। अभी तक किसी भी सियासी पार्टी ने लोकसभा...
Translate »
error: Content is protected !!