पुराने लंबित पड़े इंतकालों के निपटारे के लिए 15 को लगेगा दूसरा विशेष कैंप: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 12 जनवरी:   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 6 जनवरी को आयोजित किए गए कैंप की सफसलता को देखते सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए लंबित पड़े इंतकालों के निपटारे के लिए 15 जनवरी 2024 को राजस्व अधिकारियों की ओर से जिले की तहसीलों व सब तहसीलों में दूसरे विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंतकालों के लंबित पड़े केसों के निपटारे के लिए विशेष कैंप लगाने की सरकार की ओर से हिदायतें जारी हुई है, जिसके मद्देनजर जिले की तहसीलों में 15 जनवरी 2024 को दोबारा कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कैंप संबंधित तहसीलों व सब तहसीलों में माल अधिकारियों की ओर से अपने-अपने कार्यालय में लगाया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि लंबित पड़े इंतकालों का निपटारा करवाने के लिए इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग : जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली

संगरूर : भवानीगढ़ के पास नदामपुर गांव में पुलिस द्वारा असलाह की बरामदगी के लिए लाए गए एक नामी गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर...
article-image
पंजाब

अज्ञात चोरों ने ग्राम सुविध सेंटर की दीवार तोड़ी : 7 हजार की नकदी व लाखों का सामान चुराया

बाहोवाल : अड्डा बाहोवाल में अज्ञात चोरों ने ग्राम सुविधा सेंटर की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर से सात हजार की नकदी व लाखो रूपए का कीमती सामान चुरा लिया जानकारी मुताबिक संदीप सिंह...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन स्कीम को अमली रूप में लागू करने हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी को ज्ञापन सौंपा  

एनपीएस की कटौती बंद कर समूआ मुलाजिमों के जीपीएफ के खाते खोलने की मांग- गढ़शंकर, 2 मार्च : पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब के 1 मार्च से 7 मार्च तक पंजाब के मंत्रियों तथा...
Translate »
error: Content is protected !!