हर महीनें क़र्ज़ लेना नहीं भूलती है सरकार : विकास का कोई काम नज़र नहीं आता, सिर्फ़ हर जगह असंतोष और निराशा का है माहौल – जयराम ठाकुर

by
भवन निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सराहनीय, पूर्व सरकार में हमने की थी पैरवी
सरकार कह रही है कि ओपीएस दे दिया तो सड़कों पर क्यों हैं कर्मचारी
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष ने सूक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी चीज को लेकर गंभीर नहीं है सिवाय हर महीनें क़र्ज़ लेने के। महीना शुरू होने के पहले ही क़र्ज़ की अधिसूचना जारी हो जाती है। अभी सरकार को बने एक साल और महीना ही हुआ है और सरकार ने एक हज़ार करोड़ और क़र्ज़ लेने की अधिसूचना जारी कर दी। अपने 13  महीनें के कार्यकाल में सरकार अब तक 13 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का क़र्ज़ ले चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के एक भी काम नहीं कर रही है तो क़र्ज़ किसलिए लिया जा रहा है। जो कांग्रेस हर दिन बीजेपी सरकार पर क़र्ज़ को लेकर शोर मचाती थी आज वह हर दिन के साथ क़र्ज़ लेने का रिकॉर्ड क्यों बना रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस सरकार में कोई भी गंभीर नहीं है। अस्पतालों में जाँच करने वाली लैब के पैसे बकाया करने के कारण लैब ने जांच बंद कर दी और तीन दिन तक मरीज़ जाँच के लिए इधर-उधर भटकते रहे। निजी जाँच केंद्रों में जाकर मोटी रक़म खर्च करते रहे। जब लोग पूरी तरह परेशान हो गये तब जाकर सरकार ने लैब की अथॉरिटी के साथ बातचीत की और गतिरोध ख़त्म हुआ। जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि आख़िर यह काम पहले क्यों नहीं हुआ? पहले ही इस मसले का समाधान क्यों नहीं निकाला गया। पहले से बातचीत क्यों नहीं की गई। क्या सरकार प्रदेश के लोगों की जान आफ़त में डाले बिना किसी समस्या का हल नहीं निकाल सकती है। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि अस्पतालों में जाँच से जुड़ी समस्या का सरकार ने स्थाई समाधान किया होगा। एक दो हफ़्ते बाद फिर से ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार कह रही है कि उसने ओपीएस दे दी तो आज दस हज़ार से ज़्यादा कर्मचारी सड़कों पर क्यों है। सरकार को झूठ बोलना अपनी पॉलिसी बनाना बंद करना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने शिमला में भवन निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा एनजीटी के ढाई मंज़िला भवन निर्माण की  सीलिंग को रद्द कर 21 मीटर की ऊँचाई तक भवन निर्माण को मंज़ूरी देने के फ़ैसले की सराहना करते हुए कहा कि इस निर्णय के ख़िलाफ़ हम सुप्रीम कोर्ट गए थे। इस निर्णय से भवन निर्माण में लोगों को सहूलियत होगी।
नेता प्रतिपक्ष ने स्वामी विवेकानंद को अर्पित किए श्रद्धा सुमन :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर संजौली में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय पुनर्जागरण के प्रणेता थे। मानवीय शक्ति में अटूट आस्था और हर व्यक्ति ईश्वरीय स्वरूप देखने वाले स्वामी विवेकानंद हर युवा का, हर भारतीय काआदर्श हैं। उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत का उनका आह्वान आज भी हर भारतीय का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि युगों-युगों तक मानवता को प्रेरित करने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी को मैं सादर नमन करता हूं। इस मौक़े पैट उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, बीजेपी सदर प्रत्याशी संजय सूद, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, पूर्व मेयर सत्य कौंडल, हनीश चोपड़ा, श्याम शर्मा, गौरव सूद, विकास ब्रागटा, गौरव कश्यप, कल्पी शर्मा, कल्पना ठाकुर, गीतांजलि, रागिनी चौहान आदि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*खेल और शिक्षा के उत्थान को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: प्रो. चन्द्र कुमार*

*कृषि मंत्री ने की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ* एएम नाथ। ज्वाली, 11 अक्तूबर :  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा में अंडर-14...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन : स्कूल की तनीशा बोर्ड मेरिट में दसवें स्थान पर

बद्दी, 4 मई (तारा): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में दून पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोटीवाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोअर नैण में बनेगा सब-स्टेशन : कण्डवाड़ी क्षेत्र में व्यय हो रहे 20 करोड़ : आशीष बुटेल

पालमपुर, 30 दिसंबर :- पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत कण्डवाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है और इसपर साढ़े 7 करोड़ रुपये किये जायेंगे। मुख्य संसदीय सचिव,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में 112.68 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

स्वारघाट में डिग्री कॉलेज खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाखड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने व धुलेत में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणाऐ श्री नयना देवी :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!