अमृतसर के दिग्गज कांग्रेस नेता जग्गा आम आदमी पार्टी में शामिल : जग्गा ने अमृतसर की मजीठा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था

by

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर के दिग्गज कांग्रेस नेता जगविंदर पाल सिंह जग्गा आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जग्गा पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आप की सदस्‍यता ली। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जग्गा ने अमृतसर की मजीठा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जग्गा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर माना जा रहा है कि इससे अमृतसर में आप को और मजबूती मिलेगी।

बता दें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पंजाब में एक के बाद एक बड़े डिसीजन ले रही है। पंजाब में आप को और मजबूत करने के लिए पार्टी एक्‍शन में है। कुछ दिन पहले ही राज्‍य के सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्किट इंचार्ज के पदों को तत्‍काल प्रभाव से भंग कर दिया था। माना जा रहा है आप जल्‍द ही पंजाब में अपने संगठनक का विस्‍तार कर सकती है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने पंजाब समेत अन्‍य राज्‍यों में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके अलावा हाल ही में पंजाब, दिल्‍ली समेत अन्‍य कुछ राज्‍यों में आम आदमी पार्टी ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्‍तर पर लोगों से संपर्क साधने का निर्देश दिया है। जिससे अधिक से अधिक संख्‍या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर गढ़शंकर में जागरूकता रैली निकाली

गढ़शंकर 1 दिसंबर- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के अधीन चल रही संस्था संकल्प सांस्कृतिक समिति के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार के नेतृत्व में एस.डी. पब्लिक स्कूल गढ़शंकर...
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मनीमाजरा ट्राइसिटी के आसपास बस स्टैंड पर भीषण गर्मी में यात्री बेहाल, पंखों व मूलभूत सुविधाओं की मांग तेज

“विज्ञापनों से लाखों की कमाई, फिर यात्रियों के लिए पंखों की व्यवस्था क्यों नहीं?” पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून।  चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल के सामने एवं फन रिपब्लिक थिएटर के समीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने सोमवार देर रात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेका : सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस गए लौट

अमृतसर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार देररात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। वह सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस लौट गए। पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में...
article-image
पंजाब

1.15 किलोग्राम हेरोइन, 5 आधुनिक पिस्तौलें और 9.7 लाख रुप!ये की ड्रग मनी बरामद : 9 गिरफ्तार

अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग-अलग माड्यूलों, अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स माड्यूल और अंतर-राज्यीय नार्को-हवाला सिंडिकेट, से जुड़े नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 1.15 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक...
Translate »
error: Content is protected !!