सरकारी स्कूलों के 100 बच्चों के लिए आरंभ हुई निशुल्क कोचिंग क्लासेज : जिला प्रशासन की विशेष मुहिम के तहत 50-50 बच्चों को दी जाएगी जेईई और नीट की कोचिंग

by
हमीरपुर 09 दिसंबर। जिला के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों को जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से की गई विशेष पहल के तहत शनिवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में कोचिंग क्लासेज आरंभ हो गई। इन क्लासेज के लिए चयनित बच्चों को विशेषज्ञ शिक्षक फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित की कोचिंग दे रहे हैं।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की दिशा में कार्य कर रही है तथा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन ने हमीरपुर के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों को जेईई और नीट परीक्षा की कोचिंग प्रदान करने की पहल की है। जेईई और नीट परीक्षा की कोचिंग के लिए ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से 50-50 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन बच्चों के लिए शनिवार से ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में विशेष कोचिंग क्लासेज शुरू कर दी गई हैं। इन क्लासेज में विशेषज्ञ शिक्षक बच्चों को कोचिंग प्रदान कर रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई अन्य कदम भी उठाए जाएंगे, ताकि ये बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया शुभारंभ

खेल शारीरिक विकास और मानसिक दृढ़ता का आधार : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाटियात के समोट में आज दो दिवसीय मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का डलहौजी में गरिमामयी स्वागत

एएम नाथ। डलहौजी : डलहौजी में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं डलहौजी की पूर्व विधायक श्रीमती आशा कुमारी व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुर में सुकराला माता मंदिर में भव्य कीर्तन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ : पुनीत महाजन चंडीगढ़

हरिपुर (जिला कांगड़ा) में चतुर्थ नवरात्रि के अवसर पर माता सुकराला मंदिर में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और माता के जयकारों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनियंत्रित होकर सड़क से खेत में गिरी निजी बस, सवारियों को आईं हल्की चोटें

कुल्लू :  जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी के बंजार-बठाहड़ सड़क पर बाड़ीरोपा के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बस...
Translate »
error: Content is protected !!