शिमला के वार्ड नं. 24 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान के लिए 23 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

by
शिमला 08 दिसम्बर – ‘‘लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ के अंतर्गत शिमला शहर के वार्ड नं. 24 स्थान हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान आबंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसे जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर, 2023 निर्धारित की गई है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्ण चंद ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार, संस्थाएं, ग्राम पंचायत या सहकारी सभा emerginghimachal.hp.gov.in/sso/investor/register पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन करने के लिए विभाग के जिला कार्यालय या सम्बंधित निरीक्षक के कार्यालय से प्रपत्र-क को प्राप्त कर विभाग के जिला कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक है। आवेदन प्रपत्र के साथ मैट्रिक प्रमाण पत्र तथा अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र, यदि शिक्षित बेरोजगार है, तो बेरोजगार प्रमाण पत्र, जिसमें परिवार का कोई भी सदस्य नियमित नियोजन में नहीं है का प्रमाण पत्र जो कि संबंधित तहसीलदार द्वारा सत्यापित होना चाहिए।
प्राथमिकता की जिस श्रेणी से प्रार्थी आवेदन कर रहा है उसका प्रमाण पत्र, सेम वार्ड का प्रमाण पत्र जोकि ग्रामीण क्षेत्र में प्रधान/सचिव ग्राम पंचायत व शहरी क्षेत्र में पार्षद नगर निगम क्षेत्र से जारी किया गया हो या अन्य दस्तावेज। एससी/एसटी परिवार से सम्बन्धित है तो उसका प्रमाण पत्र, बीपीएल/अंतोदय से संबंधित प्रमाण पत्र तथा संस्था द्वारा आवेदन किया जाता है तो उसका पंजीकरण प्रमाण पत्र व उस स्थिति में उसके विक्रेता की शैक्षणिक योग्यता दसवीं होना आवश्यक है।
आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक कार्यालय दूरभाष नम्बर 0177-2657022 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीपीएस रहे छह विधायक विधानसभा सदस्यता से दें इस्तीफा: सुरेश कश्यप

शिमला । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि सीपीएस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के बाद छह विधायकों को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। ये सीपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की मेरिट में सफल विद्यार्थियों को आशीष बुटेल ने किया सम्मानित : विद्यार्थियों की सफलता ने बढ़ाया पालमपुर का गौरव – आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 27 मई : पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समूर कलां में आयोजित किया गया पंचायत चौकीदार प्रदेश स्तरीय आभार सम्मेलन

पंचायत चौकीदारों को पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए बनाएंगे नियमः कंवर ऊना : 11 सितंबरः पंचायत चौकीदारों के लिए 15 अगस्त 2022 को घोषित की गई नीति की अधिसूचना शीघ्र ही जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक सोलन में पदोन्नति घोटाले के आरोप मिलीभगत और अनियमितताओं पर उठे सवाल

एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक, सोलन से जुड़ा एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने बैंकिंग व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े...
Translate »
error: Content is protected !!