*सरकारी स्कूलों को लिया गोद……कैबिनेट रैंक मंत्री से लेकर डीसी, एसडीएम, जनप्रतिनिधि आए आगे*

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अप्रैल। सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सुख की सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार करते हुए ‘अपना विद्यालयः स्कूल गोद लेने का कार्यक्रम’ नामक एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू की गई है। यह मुहिम अब धरातल पर सफलता के रंग दिखाने लगी है। कांगड़ा में सभी 548 सरकारी स्कूलों को इस कार्यक्रम के तहत गोद लिया गया है इससे जहां सरकारी स्कूल के बच्चों का उत्साहवर्धन होगा वहीं डीसी सहित एसडीएम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की शैक्षणिक माहौल पर भी नजर रखेगी। कांगड़ा जिला में मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों ने पांच स्कूलों, अन्य जनप्रतिनिधियों ने 166 तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने 24 स्कूलों व सेवानिवृत अधिकारियों ने 17, सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों ने 54 स्कूलों को गोद लिया है इसके साथ ही सेवानिवृत कालेज के प्रोफेसर एवं प्राचार्यों ने 282 स्कूलों को गोद लिया है। कांगड़ा जिला में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगबां, सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय चैहान ने सलोह स्कूल, डीसी कांगड़ा ने बगली स्कूल, एसडीएम नुरपुर, एसडीएम देहरा, एसडीएम धर्मशाला, आईपीएस डा डीके चैधरी, एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा, एसडीएम जयसिंहपुर, एचएएस विकास शर्मा सहित कई अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों ने स्कूल गोद लिए हैं। उपनिदेशक शिक्षा विकास महाजन का कहना है स्कूल को गोद लेने के कार्यक्रम से स्कूलों में शैक्षणि स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है तथा विद्यार्थी भी उत्साहित हैं। विद्यार्थियों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर नियंत्रण और रोकथाम के अलावा कैरियर काउंसलिंग, कानूनी और पोषण संबंधी जानकारी के लिए विशेष पहल की जाएगी
समग्र प्रगति के लिए छात्रों को मिलेगा मार्गदर्शन
सुख सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार लाना और उन्हें संसाधनों को सशक्त बनाने के लिए कारगर कदम उठा रही है इसी के तहत स्कूल गोद लेने का कार्यक्रम’ आरंभ किया गया है इस योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित नागरिकों जैसे सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आदि को शामिल किया जा रहा है। ये सभी अधिकारी कम से कम एक स्कूल को गोद लेंगे और उसकी समग्र प्रगति के लिए मार्गदर्शन करेंगे। वे छात्रों को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे, करियर काउंसलिंग देंगे, तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग करेंगे। इस पहल का मूल उद्देश्य शिक्षा को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना और छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार ने स्कूल गोद लेने का बेहतरीन कार्यक्रम आरंभ किया गया है इस कार्यक्रम के साथ समाज के बुद्विजीवी लोगों को जुड़कर देश की युवा पीढ़ी के निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित करना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षवर्धन चौहान ने गणतंत्र दिवस पर मंडी में फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल में बनाए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र – उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

पंडोह औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए 6 करोड़ देने की घोषणा मंडी, 26 जनवरी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र बना रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेलों को बड़े पैमाने पर किया जा रहा है प्रोत्साहित : कैप्टन रणजीत सिंह

विधायक ने किया राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ – 12 जिलों और 2 खेल छात्रावासों के लगभग 417 एथलीट ले रहे हैं भाग रोहित भदसाली।  हमीरपुर 07 नवंबर। स्कूली छात्र-छात्राओं की राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोक्सो मामले में चुराह के विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ आरोप तय : अब 30 मार्च को होगी सुनवाई

एएम नाथ। चम्बा : पोक्सो मामले में घिरे चुराह के विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। वीरवार को विधायक अदालत में पेश हुए। इसके साथ ही मामले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विकासात्मक परियोजनाओं व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उन...
Translate »
error: Content is protected !!