सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान की शुरुआत-गढ़शंकर में दाखिला मुहिम का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया आगाज़ 

by
गढ़शंकर, 12 फरवरी: स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के दिशानिर्देशों के अनुसार सैशन 2024-25 के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान आज पूरे राज्य में शुरू हो गया है। जिसके तहत जिला होशियारपुर में अभियान की शुरुआत शिक्षा ब्लॉक गढ़शंकर-2 के सरकारी प्राइमरी स्कूल बोड़ा से हुई। गढ़शंकर में दाखिला मुहिम का आगाज़ डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मुहिम वैन को झंडी देकर रवाना करके किया। सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों की गौरवशाली उपलब्धियों को दर्शाते हुए मोबाइल वैन और वाहनों का कारवां सरकारी प्राइमरी स्कूल बोड़ा से रवाना हुआ। जिसमें प्राइमरी, अपर प्राइमरी, हाई एवं सीनियर सैकंडरी स्कूलों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। काफिले को माननीय डिप्टी स्पीकर विधानसभा पंजाब जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह काफिला सरकारी सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा, सरकारी एलीमेन्ट्री स्कूल  गोगों, सरकारी प्राइमरी और हाई स्कूल मेहताबपुर से होते हुए स्कूल ऑफ ऐमिनेंस गढ़शंकर पहुंचा जहां ब्लॉक गढ़शंकर-1 प्राइमरी और अपर प्राइमरी के शिक्षकों व छात्रों ने काफिले का गर्मजोशी से स्वागत किया। सरकारी एलीमेंट्री और हाई स्कूल सेला खुर्द से काफिला ब्लॉक कोट फतूही, माहिलपुर 1 और 2 से होते हुए इस्लामाबाद (होशियारपुर) के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी गुरिंदरजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखविंदर सिंह (ऐली.), उप जिला शिक्षा अधिकारी (सै.) धीरज विशिष्ट, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी राज कुमार, बीएनओ गढ़शंकर-2 प्रिं. कृपाल सिंह, ब्लॉक नोडल अधिकारी नरेश कुमार, बी.एन.ओ. गुरदेव सिंह ढिल्लो, हेड मास्टर संदीप कुमार, मनोज कुमार, अमरजीत सिंह थांदी, स्टेट अवार्डी शिक्षक नितिन सुमन, सीएचटी सतिंदर कौर, राम सरूप, कमलजीत कौर, विनय बत्रा, नरिंदर पाल, मीना रानी, सरबजीत सिंह, अनुपम शर्मा, परमिंदर सिंह आदि के इलावा कई शिक्षक शामिल हुए। मंच संचालन मा. मनजीत सिंह लल्लियां ने बखूबी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अदालत में पेश न होने पर भगौड़ा काबू, मामला दर्ज

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने अदालत में पेश न होने के भगौड़ा काबू पुलिस ने उसके खिलाफ मामला कर लिया है। एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के...
article-image
पंजाब

सरकारी अस्पताल गढ़शंकर में विश्व ग्लूकोमा दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 15 मार्च: पंजाब सरकार की हिदायतों एवं सिविल सर्जन होशियारपुर डाॅ. बलविंदर कुमार के दिशानिर्देशों के तहत सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व ग्लूकोमा दिवस मनाया गया। एसएमओ डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

खुलासा, 538 किलो मीटर सड़क जमीन पर गायब : जीआईएस का उपयोग करके सड़कों को मापा

चंडीगढ़। पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन राज्य के संपर्क मार्गों की टायरिंग से पहले करवाए गए आधुनिक जीआईएस सर्वेक्षण में 538 किलोमीटर सड़कें जमीन पर गायब पाई गई हैं। हैरत की बात है कि...
पंजाब

48 करोड़ का चूना : कागजों में कंपनियां बनाकर की जा रही थी हेराफेरी, टैक्स चोरी करने वाले 4 व्यापारी गिरफ्तार

जालंधर : जीएसटी विभाग ने छापामारी कर फर्जी फर्में बनाकर टैक्स चोरी करने वाले 4 व्यापारियों पंकज कुमार उर्फ पंकज आनंद, रविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह औैर अमृतपाल सिंह को को गिरफ्तार किया है। चारों...
Translate »
error: Content is protected !!