48 करोड़ का चूना : कागजों में कंपनियां बनाकर की जा रही थी हेराफेरी, टैक्स चोरी करने वाले 4 व्यापारी गिरफ्तार

by

जालंधर : जीएसटी विभाग ने छापामारी कर फर्जी फर्में बनाकर टैक्स चोरी करने वाले 4 व्यापारियों पंकज कुमार उर्फ पंकज आनंद, रविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह औैर अमृतपाल सिंह को को गिरफ्तार किया है। चारों ने फर्जी फर्में बनाकर सरकार के खजाने को टैक्स के रूप में 48 करोड़ का चूना लगाया है। चारों को इनके जालंधर में घरों से पकड़ा गया है। स्टेट जीएसटी ने स्थानीय पुलिस की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया है। पंकज कुमार उर्फ पंकज आनंद कथित रूप से मैसर्ज पीके ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज गगन ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज कृश ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज कृश एंटरप्राईजिज़़ और मैसर्ज पंकज स्क्रैप कंपनी, रविन्दर सिंह मैसर्ज गुरू हरराय ट्रेडिंग कंपनी, गुरविन्दर सिंह को मैसर्ज शिव शक्ति एंटरप्राईजिज़़ और अमृतपाल सिंह को कथित रूप से मैसर्ज नॉर्थ वोग के नाम से फर्जी फर्म चलाने पर गिरफ्तार किया है।
जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फर्जी फर्में बनाकर टोपी घुमा रहे थे। फर्मों में इनपुट जीरो था और बाहर-बाहर से ही कंपनियों के नाम पर परचेसिंग दिखाकर जीएसटी डकार रहे थे। उन्होंने बताया कि चारों मुलजि़म जालंधर के रहने वाले हैं। इन्हें मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करके अब न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
कागजों में कंपनियां बनाकर की जा रही हेराफेरी : जीएसटी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ने मैसर्ज पी.वी. इंटीरियर डेकोर, जालंधर के बारे में प्राथमिक जांच की गई थी, जिससे जांच को आगे बढ़ाते हुए मैसर्ज दसमेश ट्रेडिंग कंपनी, जालंधर, मैसर्ज गुर हरराय ट्रेडिंग कंपनी, जालंधर, कृश ट्रेडिंग कंपनी, जालंधर, मैसर्ज शिव शक्ति एंटरप्राईज़, जालंधर, मैसर्ज बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज पंकज स्क्रैप कंपनी, जालंधर, गगन ट्रेडिंग कंपनी और मैसर्ज नॉर्थ वौग कंपनी की भी जांच की गई। सभी फर्में नकली ग़ैर-कार्यशील हैं। इन्होंने धोखाधड़ी से आईटीसी का लाभ उठाया है। यह सभी कागजों में फर्में बनाकर जालसाजी कर रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : कॉन्स्टेबल करता था कारोबारियों के अपहरण व वसूली…किन लोगों को बनाता था शिकार…जानिए

नई दिल्ली ।दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ ख्याला इलाके से कारोबारियों का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर 96...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरंभ हुआ काउंटिंग का काउंटडाउन…मतगणना को लेकर ऊना जिला प्रशासन की तैयार पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, 4 को 8 बजे आरंभ होगी वोटों की गिनती

ऊना, 3 जून. ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में...
article-image
पंजाब

A Workshop at D.A.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mat.28 : Indian Association of Parliamentarians on Population and Development (IAPPD), New Delhi organized a workshop on a sensitive theme “Ageing Population in Hoshiarpur District and Punjab: Emerging Challenges and Policy Imperatives” at...
पंजाब

फ़ेसबुक पर बना मित्र फिर विवाह का वायदा कर मुकरा : महिला की शिकायत पर युवक व उसकी माँ के खिलाफ मामला दर्ज

माहिलपुर :   फ़ेसबुक पर बने मित्र प्रदीप सिंह दुआरा शादी से इंकार करने पर प्रदीप सिंह व उसकी माँ कुलविंदर कौर पर दुष्कर्म, साजिश रचने व धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!