आरंभ हुआ काउंटिंग का काउंटडाउन…मतगणना को लेकर ऊना जिला प्रशासन की तैयार पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, 4 को 8 बजे आरंभ होगी वोटों की गिनती

by
ऊना, 3 जून. ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में 4 जून को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती आरंभ होगी.मतगणना का कार्य डिग्री कॉलेज ऊना में बनाए मतगणना केंद्रों में किया जाएगा.
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 68 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी। जिनमें ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए 60 टेबल और 2 विधानसभा उपचुनाव के ईटीपीबीएस व डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए 4-4 टेबल स्थापित किए गए हैं.
लोकसभा के लिए ईवीएम के वोटों की गिनती को लेकर विधानसभा वार 6 से 14 टेबल लगाए गए हैं। अधिकतम 14 टेबल विधानसभा क्षेत्र हरोली और ऊना तथा न्यूनतम 6 टेबल चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए हैं.लोकसभा के वोटों की गिनती को लेकर गगरेट के लिए 7 टेबल लगाए गए हैं.
वहीं, इसके अलावा गगरेट विधानसभा उपचुनाव की ईवीएम की मतगणना के लिए 7 टेबल और कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव के ईवीएम वोटों की गिनती के लिए 6 टेबल लगाए गए हैं.
लोकसभा के वोटों की गणना के कार्य के लिए 177 अधिकारी- कर्मचारी लगाए गए हैं, वहीं विधानसभा उप चुनाव के लिए 75 मतगणना कर्मी तैनात किए गए हैं.
बता दें, लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप चुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए कॉलेज में विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी ऊना कॉलेज में अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.
लोकसभा के डाक मतपत्रों की गिनती आरओ स्तर पर हमीरपुर में होगी. गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के डाक मतपत्रों की गणना ऊना कॉलेज में बनाए संबंधित मतदान केंद्र में की जाएगी.
जतिन लाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केंद्रों और उनके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्वाइंट एक्शन कमेटी की अहम बैठक में बड़ा फैसला, बलवंत सिंह बने नए एडवाइजर

पुनीत महाजन : चंडीगढ़।  ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ की एग्जीक्यूटिव बॉडी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज को-कन्वीनर जगमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने जगाई अलख हरोली और टाहलीवाल में नुक्कड़-नाटकों के जरिए लोग किए जागरूक

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर – जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना द्वारा आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण और समर्थ कार्यक्रम 2025 के तहत गुरूवार को हरोली उपमंडल के मेन बाजार हरोली और टाहलीवाल चौक...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब की 2298 एकड़ जमीन पर चंडीगढ़ ने डाला डाका : जोशी

चंडीगढ़ :  केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने पंजाब राज्य की 2298 एकड़ जमीन अवैध रूप से हड़प ली है और अब इस पर पंजाब सरकार का शासन नहीं चलता है, पंजाब सरकार इसे तुरंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बेड़े में 650 नई बसें होंगी शामिल – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। हरोली, 27 मई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली में नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस अड्डे का विधिवत लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक दा ेमंजिला भवन महज 3.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया...
Translate »
error: Content is protected !!