10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या : 25 वर्षीय युवती पर समलैंगिक विवाह के लिए दबाव बनाने का आरोप

by

परिजनों का दावा- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद समलैंगिक विवाह के लिए कर रही थी मजबूर; पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 के तहत दर्ज की एफआईआर

लुधियाना। शहर के जोधेवाल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय 10वीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती उनकी बेटी पर समलैंगिक विवाह करने का दबाव बना रही थी और इसी वजह से वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवती फिलहाल फरार बताई जा रही है।

मामला राहों रोड स्थित विष्णु नगर का है। छात्रा के पिता सुनील कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करते हैं और परिवार में उनकी छोटी बेटी भी है। उनके अनुसार, 31 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली। परिजन उसे देखकर घबरा गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।

पिता का आरोप है कि करीब पांच-छह महीने पहले उनकी बेटी की इंस्टाग्राम के माध्यम से गोपाल नगर की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से दोस्ती हुई थी। बाद में युवती कथित तौर पर उनकी बेटी पर समलैंगिक विवाह करने का दबाव बनाने लगी। परिवार का कहना है कि इस वजह से छात्रा परेशान रहती थी। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने सुनील कुमार की शिकायत के आधार पर एक नवंबर को आरोपी युवती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच कर रहे एसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवती के खिलाफ पहले भी कुछ लड़कियों की ओर से इसी तरह के आरोपों की शिकायतें की गई थीं। पुलिस इन शिकायतों और मौजूदा मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती की तलाश की जा रही है। मामले में सोशल मीडिया पर हुई बातचीत और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

CBI अधिकारी बनकर देते थे सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा : 2 सगे भाइयों सहित महिला गिरफ्तार

पटियाला: अपने आप को सीबीआई और केंद्रीय गृह मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले गिरोह का पटियाला पुलिस ने पदार्फाश किया है। पटियाला सदर थाना पुलिस...
article-image
पंजाब

A clean and developed India

– MLA Jimpa attended the function organized in Municipal Corporation Hoshiarpur – Said, Lal Bahadur Shastri’s simplicity and patriotism are still a source of inspiration for us – Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar and

Hoshiarpur /Daljit Ajnoha/Nov.18 : A crucial meeting was held today to review and finalize the preparations for the Nagar Kirtan to be organized in commemoration of the 350th martyrdom anniversary of Sri Guru Tegh...
article-image
पंजाब

अगर आप उम्मीदवार उनसे वोट मांगने आएं तो उनसे उनके वादों के बारे में ज़रूर पूछें :

राजा वड़िंग ने नहित में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया, पार्टी उम्मीदवार लिए मांगे वोट लुधियाना, 3 नवंबर: पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए वार्ड...
Translate »
error: Content is protected !!