सरकारी स्कूल डघाम में बच्चों को गर्म कपड़े व स्टेशनरी की वितरित

by
गढ़शंकर, 25 जनवरी : सरकारी हाई स्कूल तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल डघाम में बच्चों को बाबा चरणजीत सिंह द्वारा गर्म कपड़े तथा स्टेशनरी वितरित की गई। स्कूल पहुंचने पर मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल ने उनका स्वागत किया। इस मौके संबोधित करते बाबा चरणजीत सिंह ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा मेहनत कर अपना व अपने अभिभावकों तथा स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके बच्चों को स्टॉल, गर्म मौजे, कोटियां, इनर वार्मर तथा स्टेशनरी भेंट की गई। इस मौके उनके साथ जसवीर सिंह आढ़ती तथा मास्टर जरनैल सिंह मौजूद थे। अंत में मास्टर हरदीप कुमार ने दानी परिवार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में नवदीप सहगिल, हरदीप कुमार, ज्योति लद्धड़, वरिंदर कौर, जितेंद्र कुमार, अंशु राणा, सुदेश वाला, मैडम रीना, ज्योति शर्मा आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अरुणाचल की छात्रा ने मांगा इंसाफ : पंजाब रोडवेज की बस से अपमानित कर उतारा

चंडीगढ़ :  अरुणाचल प्रदेश की एक लॉ (कानून) छात्रा को पंजाब रोडवेज की बस में नस्लीय भेदभाव, छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। छात्रा का आरोप है कि बस के चालक ने...
पंजाब

नवांशहर जिले के 25 लाख की लागत से 18 प्राईमरी हैल्थ सैंटर अपग्रेड हो बनेंगे आम आदमी क्लीनिक, 26 जनवरी से होंगे शुरू

नवांशहर। पंजाब की भगवंत मान सरकार के आदेशों अनुसार जिला सेहत विभाग जिले में 18 और आम आदमी क्लीनिक बनाने के लिए प्रयासरत है। जिसकी शुरुआत आने वाली 26 जनवरी को की जाएगी। ये...
article-image
पंजाब

राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित थे पं दीनदयाल उपाध्याय जी : विजय सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला जी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सांपला जी ने कहा...
article-image
पंजाब

Tikshan Sood Condemns Breach of

Hoshiarpur/ Oct 28 /Daljeet Ajnoha. :  In a strong statement, senior Bharatiya Janata Party (BJP) leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has criticised the Hoshiarpur district administration and local Aam Aadmi Party representatives...
Translate »
error: Content is protected !!