विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक किया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गत दिवस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी होशियारपुर में विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक करवाया । उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारा सर्वोपरि कर्तव्य है कि राष्ट्र कि रक्षा की जाए और विपत्ति काल में सीमा पर लड़ रहे वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया जाय । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को फर्स्ट ऐड और सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए । प्राकृतिक आपदा और युद्ध के हालात में सिविल डिफेंस प्रशिक्षित स्वयंसेवक बड़े कारगार सिद्ध होते हैं और समय पर प्राथमिक उपचार और सावधानियों के कारण कई जिंदगियाँ बच जाती हैं ।इस अवसर पर म्यूनिसिपल कारपोरेशन के ब्रांड एम्बेसडर समाज सेवी मनी गोगिया ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी सिविल डिफेंस वालंटियर का प्रशिक्षण लें और देशसेवा के लिए आगे आएं ।उन्होंने कहा कि हमे अफवाहों से बचना है और जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करना है । इस अवसर पर स्कूल प्प्रबंधकों ने सिविल डिफेंस के फ़ार्म भरने और प्रक्रिया बारे जानकारी दी ।इस अवसर पर प्रोफ़ नजम रियाड़, प्रोफेसर ट्रेसी कोहली ,प्रिंसिपल शोभा रानी , स्टाफ और छात्र उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाल विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में रामपुर बिलड़ों स्कूल प्रथम : देनोवाल स्कूल ने दूसरा और पंडोरी बीत ने तीसरा स्थान किया हासिल

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘विज्ञान और समाज’ था। इसमें गढ़शंकर-2 ब्लॉक के...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गरशंकर द्वारा लगाए गए पौधे: मट्टू

गढ़शंकर, 12 जुलाई : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर ने स्कूल स्टाफ और छात्रों के साथ सरकारी प्राथमिक विद्यालय, सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मट्टों में छायादार, फूलदार, फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

बेअदबी कानून पर 6 अप्रैल को अमृतसर में पंथक बैठक : एसजीपीसी ने जत्थेबंदियों को साझी राय बनाने के लिए बुलाया

अमृतसर : सिख धर्म से जुड़े सबसे संवेदनशील मुद्दों में शामिल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए जा रहे कानून पर विचार करने हेतु छह अप्रैल को...
पंजाब

लूटपाट के छह आरोपी गढ़शंकर पुलिस ने किए गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने छह आरोपियों को लूटपाट की वारदातें करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि 8 जुलाई को एसएचओ करनैल सिंह को सूचना...
Translate »
error: Content is protected !!