सरकारी स्कूल पंडोरी बीत में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया : पेंटिग एवं स्लोगन लेखन की प्रतियोगताओं में लवप्रीत, संजना, अर्नव और मोनिका को चुना विशेष सम्मान के लिए

by

गढ़शंकर । सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में विश्व पृथ्वी दिवस मुख्याध्यापक दिलदार सिंह की अगुआई में मनाया गया। जिसमें साइंस अध्यापक तेजपाल व अनुपम कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान विज्ञान, गणित क्लब एवं ईको क्लब के पेंटिग एवं स्लोगन लेखन की जूनियर एवं सीनियर स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इस अवसर पर साइंस अधयापक अनुपम कुमार शर्मा ने थीम स्रोतों के निवेश के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्रतियोगिताओं में परविंदर कौर, अंजू शर्मा, मनजीत रानी ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में व अधयापक तेजपाल, जसवीर कौर, नवजोत, अनीता व कुशाल सिंह ने पेंटिंग प्रतियोगिता में बतौर जज की भूमिका अदा की ।इस अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आठवीं की सपना ने पहला, आठवीं के नवीन ने दूसरा, आठवीं के रियान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में कक्षा 10 की स्मिक्षा ने प्रथम, कक्षा 9 के कार्तिक ने द्वितीय, कक्षा 9 के मुकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में रवींद्र, अनुज व हरमन देवी ने क्रमवार प्रथम, दिर्तीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में हरविंदर सिंह , दीपक दूसरा, मन्नत ने प्रथम, दिर्तीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लवप्रीत, संजना, अर्नव और मोनिका को विशेष सम्मान के लिए चुना गया
मुख्याधयापक दिलदार सिंह ने विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा पर्यावरण संरक्षण के छोटे छोटे प्रयास करने के टिप्स देते हुए वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डन टेंपल में कड़ाहे में गिरा सेवादार, मौत : सेवादार का आलू उबालते समय फिसला था पैर

अमृतसर, 10 अगस्त | गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरे सेवादार की 8 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। 1-2 अगस्त की रात को सेवादार सेवा करते समय उबलते...
article-image
पंजाब

Dr. Ravjot Singh reviews functioning

Dr. Ravjot Singh reviews functioning of Prisons Department, holds meeting with Jail Superintendents Chandigarh/Hoshiarpur, April 04/Daljeet Ajnoha : Dr. Ravjot Singh, Cabinet Minister for Parliamentary, NRI affairs and Jails, Punjab, today chaired a meeting...
article-image
पंजाब

बढ़ रहे तापमान से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्यां में पौदे लगाकर कर उन्हें संभाल कर ही बचा जा सकता, अन्यथा आने वाले सालों में 50 डिग्री से तापमान पार होना तय : ADM मोहित कुमार

गढ़शंकर :  केंद्र सरकार द्वारा किसानों और पशु पालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों व पशु पालकों को जानकारी मुहैया करवाने के लिए   पीएयू – कृषि विज्ञानं केंद्र...
article-image
पंजाब

होटल में प्रेमी के साथ थी महिला, पुलिस को लेकर पहुंचा पति, छत से कूदकर पत्नी फरार-

बागपत :  उत्तर प्रदेश के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंच गई. मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है. महिला को उसके पति...
Translate »
error: Content is protected !!