सरकारी हाई स्कूल पंडोरी, बीत के छात्र अनुज धीमान का स्कूल स्टाफ द्वारा विशेष किया सम्मान

by

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी ,बीत के छात्र अनुज धीमान को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रदर्शन करने तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने पर सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मुख्याध्यापक लखविंदर सिंह के नेतृत्व में सुबह की सभा में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक लखविन्द्र सिंह ने बताया कि अनुज धीमान ने चाइना तार से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसके लिए उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अनुज धीमान ने स्कूल का नाम रोशन किया, जिसके लिए आज हमें उन्हें सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

कैप्शन – मुख्याध्यापक लखविंदर सिंह  व स्टाफ छात्र अनुज धीमान को सम्मानित करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक: पंजाब की सबसे बड़ी शिक्षा मुहिम में 23 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

चंडीगड़ : बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक को व्यापक समर्थन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

45 दिन में सुधारो कानून-व्यवस्था : दिल्ली पुलिस को अमित शाह से कह दी साफ बात : डेढ़ माह बाद फिर करूंगा मीटिंग

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस आयुक्त समेत दिल्ली पुलिस के कुछ आला अधिकारियों को गृह मंत्रालय बुलाकर लचर कानून व्यवस्था को लेकर जमकर खिंचाई करते हुए जल्द हालात में सुधार...
Translate »
error: Content is protected !!