चुवाड़ी में बनेगा मिनी सचिवालय भवन : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष ने पार्किंग, शॉपिंग कंप्लेक्स व नगर पंचायत कार्यालय भवन का किया शिलान्यास

एक करोड़ पचास लाख की धनराशि होंगी व्यय, भटियात में जल्द खुलेगा वन मंडल अधिकारी कार्यालय

एएम नाथ। चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उपमंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में मिनी सचिवालय के भवन निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए परियोजना प्रस्ताव तैयार किया गया है।
कुलदीप सिंह पठानिया आज नगर पंचायत चुवाड़ी में एक करोड़ पचास लाख की धनराशि से निर्मित होने वाले पार्किंग, शॉपिंग कंप्लेक्स, नगर पंचायत कार्यालय एवं ओपन एयर टेरेस रेस्टोरेंट के संयुक्त भवन निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहरीकरण की दृष्टि से विकसित हो रहे भटियात क्षेत्र के सियुन्ता ककीरा, जरई, समोट, टुंडी इत्यादि विभिन्न कस्बों में लोगों की सुविधा के लिए मल निकासी व्यवस्था एवं सुचारू पेय जल आपूर्ति तथा निर्वाध विद्युत व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा के प्रमुख क्षेत्र चुवाड़ी को एक आदर्श कस्बे के रूप में विकसित किया जा रहा है।


उपमंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में लोगों की सुविधा के अनुरूप मिनी सचिवालय के भवन निर्माण को लेकर परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के साथ यहां सिविल कोर्ट तथा विद्युत बोर्ड का मंडल कार्यालय खोला जाना भी प्रस्तावित है।
साथ में उन्होंने यह भी कहा चूंकि भटियात क्षेत्र वन संपदा के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण है, ऐसे में वन मंडल कार्यालय (डीएफओ) भी यहां जल्द खोला जाएगा।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में चुवाड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों में जारी विकासात्मक योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा मल निकासी योजना के उन्नयन कार्यों पर 19 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने इस बरसात से पहले कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि 26 करोड़ की राशि से निर्माणाधीन पेयजल योजना का 30 प्रतिशत तक कार्य संपूर्ण कर लिया गया है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि चुवाड़ी एवं आसपास के सभी गांव के लिए अगले 30 वर्षों तक लगातार पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए 40 करोड़ रुपए की धनराशि वाली एक परियोजना के प्रस्ताव को भी तैयार किया गया है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस क्षेत्र में जारी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था एवं सड़क निर्माण को लेकर किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी से भी उपस्थित लोगों को अवगत करवाया।
कार्यक्रम में एसडीएम पारस अग्रवाल ने उपमंडल भटियात के तहत किया जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी रखते हुए कहा कि चुवाड़ी कस्बे में नागरिक चिकित्सालय एवं एसबीआई बैंक के समीप वाहनों के बेहतर परिचालन के लिए ट्रैफिक लाइट्स लगाई जा रही हैं।
इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए शनि देव मंदिर के समीप कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन वेस्ट के लिए भी डंपिंग साइट चिन्हित करने के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
कार्यक्रम में इससे पहले वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शहरी विकास राखी कौशल ने स्वागत संबोधन रखते हुए नगर पंचायत द्वारा लोगों की सुविधा के लिए किया जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की।
एसडीएम पारस अग्रवाल, डीएसपी योगेश्वर सिंह, सदस्य निर्देशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, सदस्य निर्देशक मंडल राज्य सहकारी बैंक राजकुमार, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*भवन मैप स्वीकृति में आ रही अड़चनों का मौके पर होगा समाधान, नगर निगम ऊना में हर सोमवार लगेगा विशेष शिविर*

*नक्शा अप्रूवल प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में अहम पहल* रोहित जसवाल।ऊना, 21 जुलाई. नगर निगम ऊना ने भवन निर्माण से जुड़ी नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने स्वीकार किए तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा के इस्तीफे स्वीकार कर दिए हैं एएम नाथ। शिमला  :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुलासा- मामी के खाते से भांजे ने उड़ा दिए लाखों : पत्नी को ट्रांसफर किया पेंशन का पैसा

एएम नाथ।  शिमला। राजधानी शिमला में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त एक महिला के साथ उसके भांजे की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने की जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक : अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना से जोड़ने के लिए डाटाबेस तैयार करने के दिए निर्देश

ऊना, 17 जुलाई – अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि फोस्टर केयर योजना...
Translate »
error: Content is protected !!