सरकार उभरते हुए आंतकवाद पर जल्द काबू पाए पंजाब को 1984 के हालत बनाने की कोशिश ना करें शशि डोगरा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिवसेना एकनाथ शिंदे के वरिष्ठ नेता शशि डोगरा की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय कमेटी बाजार बैठक की गई जिसमें राकेश शर्मा , शेखर सूद , रमेश सैनी व शिवसेना के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा भी विशेष तौर पर बैठक में पहुंचे इस अवसर पर शशि डोगरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में आंतकवाद पुनः उभर रहा है जिसको पंजाब सरकार छोटी-मोटी घटनाएं कहकर अपने फर्ज से मुँह मोड़ रही है उन्होंने कहा कि हिंदू और शिवसेना नेताओं को आतंकियों द्वारा बारी-बारी से मारा जा रहा है पिछले दिनों मोगा में शिवसेना नेता को खालीस्तानीं समर्थकों ने शरेआम गोलियों से मार दिया गया परंतु आम आदमी पार्टी की सरकार ने उसे गैंगस्टरों द्वारा की गई घटना करार देकर इस गंभीर मामले को दबाने की कोशिश की अब पंजाब में भाजपा के बड़े नेता एवं भूतपूर्व मंत्री श्री मनोरंजन कालिया के जालंधर आवास में बम धमाका होना पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत दर्शाता है , पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी से पूछना चाहता हूं क्या विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ अब ऐसा ही होगा जो हिंदुओं के जज्बातों उनके दुख दर्द परेशानियों की आवाज उठाएगा क्या पंजाब सरकार उनके साथ यही व्यवहार करेगी सरकार अपनी जिम्मेदारी को समझने की कोशिश करें नहीं तो पंजाब का हिंदू अब पूर्ण रूप से जाग चुका है जो आतंकवाद के दौर में नाजायज तरीके से 35000 हिंदुओं को पंजाब में गोली का शिकार बनाकर मौत के घाट उतार दिया गया पंजाब का हिंदू पूरी तरह जागृत है शिवसेना बाल ठाकरेे एकनाथ शिंदे पार्टी पंजाब में हिंदुओं पर हमले बर्दाश्त नहीं करेगी पंजाब के पुलिस थानों के अंदर और बाहर लगातार बम धमाके होना, अमृतसर में मंदिर पर बम धमाका होना और पुलिस द्वारा इन बम धमाका को छोटा कह कर खालिस्तानी आतंकवादियों को खुली छूट देने के बराबर है… पंजाब में इन बम धमाका को गंभीरता से लेते हुए खालिस्तानी आतंकवादियों को शक्ति के साथ कुचलना की जरूरत है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 Units of Blood Collected at

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/April 12 : On the Mahilpur-Phagwara main road, hosted the inaugural voluntary blood donation camp at Bharata Medical Store, organized by Dr. Sukhjinder Singh in collaboration with IMA Blood Centre, Hoshiarpur, and...
article-image
पंजाब

भाजपा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़:  सच में देर हो सकती है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता। तथाकथित शराब घोटाले केस में आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य साथियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आप के सांसद कंग ने लोक सभा में कर डाला अजीब दावा : 1936 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलेगी और देश के प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे

नई दिल्ली : पंजाब के आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में खेलों से संबंधित मुद्दे उठाए। उन्होंने खेलों की दुनिया में क्या-क्या...
article-image
पंजाब

हिमाचली सिरमौरी नाटी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

होशियारपुर 29 मार्च: जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में आयोजित क्राफ्ट्स बाजार में हिमाचली सिरमौरी नाटी नृत्य लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। प्रोग्राम अधिकारी कैलाश शर्मा बताते हैं...
Translate »
error: Content is protected !!