देश को गौरवान्वित करने में सक्षम वशिष्ठ का अहम योगदान : संजीव अरोड़ा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में विद्याथी सक्षम वशिष्ठ को राधाकृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री अरोड़ा ने बताया कि सक्षम वशिष्ठ ने सी.ऐ.जी. की राष्ट्रीय परीक्षा में देश भर में प्रथम स्थान हासिल कर देश को गौरवान्वित कर अहम योगदान डाला है, जो कि होशियारपुर के साथ-साथ पूरे देश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। अरोड़ा ने कहा दूसरे बच्चों को भी कहा कि सक्षम वशिष्ठ का अनुसरण करते हुए पूरी लगन व मेहनत से पढ़ाई करें ता जो होशियारपुर का नाम पूरे देश में चमकता रहे। अरोड़ा ने वताया कि सक्षम वशिष्ठ आर.टी.आई. अवेयरनेस फोरम पंजाब के फाउंडर चेयरमैन राजीव वशिष्ठ के पुत्र हैं जो कि हर समय जरुरतमंदों की सहायता हेतू तत्पर रहते हैं।
इस अवसर पर सक्षम वशिष्ठ ने भारत विकास परिषद का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आगे भी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी लगन के साथ पढ़ाई करेंगे और सफलता हासिल करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर साक्षी वशिष्ठ, सुकृती वशिष्ठ, मनजीत कौर कौंसलर, वीना चोपड़ा व परिषद की ओर से मदन लाल महाजन, विजय अरोड़ा, दविन्द्र अरोड़ा, अशवनी दत्ता, जसवीर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटाखों की बिक्री के लिए 57 अस्थायी लाइसेंस किए जारी -वीडियोग्राफी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से ड्रा निकाल कर जारी किए गए लाइसेंस

होशियारपुर, 18 अक्टूबरः डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने इस वर्ष दीवाली के त्यौहार के दौरान रिटेल में पटाखे बेचने संबंधी ड्रा के माध्यम से जिले में 57 अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। आज जिला प्रशासकीय...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में देहरादून से एक ग्रिफ्तार : युवक को हत्यारों का मददगार बताया जा रहा

देहरादून : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ा है जो हेमकुंड साहिब की यात्रा के बहाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवोदय स्कूल के शिक्षक ने 12 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का 2024 का मामला : कोर्ट ने कठोर कारावास के साथ जुर्माने की सजा भी सुनाई

एएम नाथ ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोर्ट ने छात्राओं से छेड़छाड़ के दोषी शिक्षक को कड़ी सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर ने 46 वर्षीय...
article-image
पंजाब

धान की धीमी खरीद-लिफ्टिंग पर परगट सिंह ने मान सरकार को घेरा : 4 हजार करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

कुक्कड़ पिंड की दाना मंडी में किसानों और आढ़तियों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; कानून-व्यवस्था पर भी उठाए सवाल, सरकार से जवाबदेही की मांग जालंधर। पंजाब में धान की खरीद और उठान में कथित...
Translate »
error: Content is protected !!