सरकार कर्मचारी हितैषी, तो धरने पर क्यों है कर्मचारी और पेंशनर : जयराम ठाकुर

by

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष सुक्खू सरकार पर बरसे
कहा, चार साल पूरे होने को है लेकिन अभी भी भत्ते और ड्यूज देय

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक बात हमेशा मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम कर्मचारी हितैषी हैं। अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो बताएं कि क्यों कर्मचारी और पेंशनर्स धरने पर हैं। क्यों उनको अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल का रास्ता ढूंढना पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि चार साल सरकार के पूरे होने जा रहे हैं लेकिन अभी भी भत्ते और अन्य ड्यूज लंबित हैं। आने वाले समय में सरकार को इसका जवाब देना ही होगा। हम विधानसभा के अंदर और बाहर ये सभी मुद्दे उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता बहुत बड़ी गलत फहमी का शिकार हैं कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। शायद वे भूल चुके हैं कि राहुल गांधी अब तक 13 बार लांच हुए और हर बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। जिस नेतृत्व को जनता बार बार नकार रही है उसको ढोने से अब क्या ही हासिल होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर होने के बाबजूद मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के धरने प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं जो मर्यादा के खिलाफ है। मैं भी मुख्यमंत्री पांच वर्ष रहा लेकिन कभी ऐसे हर बात पर नारेबाजी करने सड़क पर नहीं उतरा। मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति करने के मकसद से अपने पद के प्रतिष्ठा को भी दांव पर लगा रहे हैं। उन्हें थोड़ा तो परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती है। राहुल गांधी खुद नफरत की राजनीति करते हैं और दूसरे किसी नेता का सम्मान करना नहीं जानते। जातिवाद को बढ़ावा देकर राहुल गांधी सिर्फ राजनीति कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि भाजपा ऐसी राजनीति से परहेज करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बद्दी, 27 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा द्वारा झंडा फहराने के साथ हुआ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला स्तर पर जिला शिमला से उत्कृष्ट विभाग के रूप में डीपीआरओ कार्यालय शिमला सम्मानित

रोहित भदसाली। शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में जिला स्तर पर जिला शिमला से उत्कृष्ट विभाग के रूप में जिला लोक संपर्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुचाने के लिए प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें- राजेश धर्माणी

बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला विकास एवं 20-सुत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होने...
हिमाचल प्रदेश

सड़क निर्माण और टारिंग कार्य में तेजी लाने के सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन नेदिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन ने लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हाल ही में हुई...
Translate »
error: Content is protected !!