4 करोड़ में शहनाज गिल ने खरीदे मेहनत के चार पहिए’, बोलीं- ‘वाहे गुरु तेरा शुक्र’

by
पंजाब की कै मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल ने मेहनत से अपने एक सपने को पूरा कर लिया है. सोशल मीडिया पर नई चमचमाती कार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए गिल ने इसे न केवल अपनी ‘मेहनत के चार पहिए’ बताया बल्कि इस बड़ी खुशखबरी के लिए वाहेगुरु को शुक्रिया भी कहा।
इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों को नई खुशखबरी के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “सपनों से लेकर ड्राइववे तक. मेरी मेहनत के चार पहिये हैं. सच में धन्य महसूस कर रही हूं! वाहेगुरु तेरा शुक्र.”
शेयर की गई तस्वीरों में से एक में शहनाज नारियल चढ़ाने के साथ कार पर रोली से स्वास्तिक बनाती, तो अन्य तस्वीरों में कार के साथ पोज देती नजर आईं।
शहनाज गिल ने मर्सिडीज जीएलएस खरीदी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ से ज्यादा है. शहनाज ने इंस्टाग्राम पर कार की तस्वीरें शेयर कीं, पोस्ट पर फिल्म जगत के तमाम कलाकारों ने उन्हें बधाई दी. अनिल कपूर की बेटी और फैशन डिजाइनर रिया कपूर ने बधाई देते हुए लिखा, “मुझे गर्व है, बधाई.” हार्डी संधू ने लिखा, “मुबारकां.” वरदान नायक ने लिखा, “बधाई हो, आप इसकी हकदार हैं शहनाज, मैं दिल से आपके लिए बहुत खुश हूं.” कुशा कपिला ने कहा, “गड्डी तेरे नाल बड़ी जचदी।
शहनाज गिल से पहले कुछ और स्टार्स ने लग्जरी गाड़ी खरीदी है. नई गाड़ी खरीदने वाले सितारों की सूची में टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और ‘बिग बॉस’ फेम अंकित गुप्ता, अभिनेता जॉन अब्राहम, म्यूजिक कंपोजर-सिंगर एआर रहमान ने भी नई गाड़ी खरीदी है।
हाल ही में अंकित गुप्ता ने लग्जरी लैंड रेंज रोवर कार खरीदी. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने फैंस को अपनी चमचमाती कार का दीदार कराया था. इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकित गुप्ता ने छोटे से कैप्शन के साथ अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “घर में स्वागत है… मैं दिल से अपने प्रशंसक, दोस्त और परिवार को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की।
रेंज रोवर कार की कीमत की बात करें तो यह बाजार में 65 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपए तक में उपलब्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया गांवों का दौरा : लोगों की समस्याओं को जाना

खरड़ :18 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांवों धकताना व अकालगढ़ और तारापुर माजरी का दौरा करके वहां लोगों को पेश आ रही समस्याओं को जाना...
article-image
पंजाब

50 घंटे बाद पंजाब-चंडीगढ़ में ED की छापेमारी खत्म : 30 बैग दस्तावेज और हार्ड डिस्क साथ ले गई टीम

मोहाली। पंजाब और चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी गुरुवार को करीब 50 घंटे बाद खत्म हो गई। ED की टीमें 5 से 6 वाहनों में मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुठार खुर्द में पेयजल योजना का किया सत्ती ने लोकार्पण, 1400 लोगों को मिलेगा लाभ

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में पेयजल योजना का लोकार्पण किया। 41 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस पेयजल योजना से कुठार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में टाटा सूमो खाई में समाई, 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल : वोट डालकर शिरड़ मेला देखने जा रहे थे ग्रामीण

पीज मार्ग पर बड़ा हादसा, ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के समीप...
Translate »
error: Content is protected !!