50 घंटे बाद पंजाब-चंडीगढ़ में ED की छापेमारी खत्म : 30 बैग दस्तावेज और हार्ड डिस्क साथ ले गई टीम

by

मोहाली। पंजाब और चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी गुरुवार को करीब 50 घंटे बाद खत्म हो गई। ED की टीमें 5 से 6 वाहनों में मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के मुख्यालय से रवाना हुईं। सूत्रों के अनुसार, टीम अपने साथ जब्त दस्तावेजों के करीब 30 बैग और स्कैन किए गए दस्तावेजों वाली हार्ड डिस्क लेकर गई है।

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के एक IAS अधिकारी के आवास से करीब ढाई करोड़ रुपये नकद, सवा किलो सोना-चांदी और जमीन से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ED ने GMADA के किसी अधिकारी को हिरासत में नहीं लिया है। हाउसिंग सेक्रेटरी विकास गर्ग समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी काम पर लौट आए हैं।

ED ने मंगलवार को पंजाब और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी। बुधवार को टीम ने पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के भांजे के लुधियाना स्थित घर पर भी तलाशी ली। इसके अलावा, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के चंडीगढ़ स्थित आवास पर भी ED की टीम पहुंची थी।

पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट का रुख किया

ED की कार्रवाई के बीच पंजाब सरकार ने बुधवार देर रात पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि तलाशी 50 घंटे से अधिक समय तक चली और अधिकारियों को दफ्तरों में गद्दों पर सोना पड़ा।

सरकार ने इसे केंद्र और राज्य के बीच का मामला बताते हुए अदालत के समक्ष कई सवाल उठाए। ED की ओर से एएसजी सत्य पाल जैन और वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज जैन पेश हुए।

हाईकोर्ट में सुनवाई से करीब एक घंटे पहले पंजाब और चंडीगढ़ में ED की छापेमारी समाप्त हो गई। इसी दौरान गुरुवार को GMADA कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नाबालिगा को बहला फुसला कर भगाने के ले जाने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिगा की बहला फुसला कर भगाने के मामले में एक व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस को बज्जी नाथ पुत्र गूंमीया निवासी पद्दी सूरा सिंह ने दी शिकायत में...
article-image
पंजाब

करोड़ो रुपए के घपले के आरोप पूर्व मंत्री तृप्त रजिन्द्र बाजवा पर : पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने लगाए

भ्रष्टाचार को लेकर अब पूर्व मंत्री तृप्त रजिन्द्र बाजवा पर गिर सकती है गाज अमृतसर : पंजाब में पूर्व की कांग्रेस सरकार का एक अन्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में फंसता नजर आ रहे...
article-image
पंजाब

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों फतेहपुर, कोठी, ललवान व हल्लूवाल का किया दौरा : केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर कर रही है बाढ़ पीड़ितों की मदद: सोम प्रकाश

गांव वासियों की समस्याओं को सुनकर हरसम्भव मदद का दिया आश्वासन होशियारपुर, 15 जुलाई केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने शनिवार चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों फतेहपुर, कोठी, ललवान...
article-image
पंजाब

महिला समेत 3 पुलिस मुलाजिम बर्खास्त : विभाग ने क्यों लिया फैसला?

लुधियाना । पंजाब पुलिस विभाग में कार्यरत तीन पुलिस जवानों को विभाग की तरफ से नौकरी से निकाल दिया गया है। नौकरी से हाथ धोने वाले मुलाजिमों में एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।...
Translate »
error: Content is protected !!