सेब खरीद में डिजिटल बदलाव, एचपीएमआईएस से पारदर्शिता सुनिश्चित ….8 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीद, 17 हजार से ज्यादा बागवान पंजीकृत : सुक्खू

by

एचपीएमआईएस पोर्टल से सेब खरीद प्रक्रिया हुई डिजिटल, सीधे बैंक खातों में होगा भुगतान : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत अब तक 8 हजार मीट्रिक टन से अधिक सेब की खरीद की जा चुकी है। वहीं, 17 हजार से अधिक बागवान एचपीएमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण करवा चुके हैं। प्रदेश में 1 अगस्त से 213 संग्रहण केंद्रों पर सेब की खरीद जारी है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगी। इन केंद्रों का संचालन एचपीएमसी और हिमफेड कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि इस वर्ष सेब खरीद की पूरी प्रक्रिया को एचपीएमआईएस पोर्टल के माध्यम से डिजिटल कर दिया गया है। अब बागवानों के पंजीकरण से लेकर सेब की खरीद, डिजिटल रसीद, परिवहन, प्रसंस्करण और भुगतान तक की निगरानी ऑनलाइन होगी। इससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और बागवानों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

एक बार पंजीकरण, अगले वर्षों में भी मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने बताया कि बागवानों को पोर्टल पर केवल एक बार पंजीकरण करवाना होगा। अगले वर्षों में उन्हें दोबारा पंजीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी। बागवान स्वयं पोर्टल पर या लोक मित्र केंद्रों और ग्राम पंचायतों की सहायता से पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल एप की सुविधा भी उपलब्ध है।

सीधे बैंक खातों में पहुंचेगा भुगतान

सेब संग्रहण केंद्र पर फसल जमा करवाने के बाद उसकी मात्रा पोर्टल पर दर्ज होगी और बागवान को डिजिटल रसीद मिलेगी। योजना की शर्तें पूरी होने और सत्यापन के बाद भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बागवानों से अपना मोबाइल नंबर और बैंक खाते का विवरण सही रखने की अपील की है।

बागवानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी मध्यस्थता योजना बाजार में सेब की अधिक आवक और कीमतों में गिरावट के दौरान बागवानों को राहत देने के लिए बनाई गई है। डिजिटल व्यवस्था से खरीद, परिवहन और प्रसंस्करण की वास्तविक समय में निगरानी संभव होगी। उन्होंने बागवानों से जल्द पंजीकरण करवाने और निर्धारित संग्रहण केंद्रों पर ही सेब जमा करवाने का आग्रह किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

33 विपक्षी सांसदों को लोकसभा से निलंबित : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी निलंबित , 13 और राज्यसभा से 1 सांसद पहले से निलंबित

संसद में हुई सूरक्षा चूक मामले में अब तक विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। स्पीकर के लाख मना करने के बावजूद हंगामा करने पर विपक्षी दल के सांसदों पर कार्रवाई हो रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ममता कुलकर्णी ने लिया सन्यास : अब महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरी के नाम से जाएगा जाना

पिंडदान और महामंडलेश्वर के बाद ममता कुलकर्णी का पहला बयान, बोलीं- ‘मैंने कुछ नहीं किया सब महादेव’ संगम तट : ममता कुलकर्णी ने सन्यास ले लिया है। संगम के तट पर उन्होंने पिंड दान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बहाली की मांग पर सातवें दिन भी डटे मजदूर : बैरा स्यूल परियोजना में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बातचीत शुरू, पर यूनियन का संघर्ष जारी एएम नाथ। सुरंगानी (चंबा) :बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले श्री दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना ‘हर घर नल से जल’ में अग्रणी : जिले ने हासिल किया 100 फीसदी कार्यात्मक नल कनेक्शन लक्ष्य

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 फरवरी. ऊना जिला ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सभी ग्रामीण परिवारों को शत-प्रतिशत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं। जिला जल...
Translate »
error: Content is protected !!