पंजाब में 1.27 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कार्ड रजिस्टर्ड : डॉ. इशांक कुमार

by

लाभार्थी परिवारों को इलाज के वित्तीय बोझ से मिली राहत, सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर
चब्बेवाल और भाम में वितरित किए स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड
चब्बेवाल/होशियारपुर, 24 सितंबर: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड लाभार्थियों को सौंपते हुए विधायक डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार की इस योजना ने लाभार्थी परिवारों को इलाज के वित्तीय बोझ से बड़ी राहत दी है। इसके तहत सालाना 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।

डॉ. इशांक कुमार ने आज चब्बेवाल और गांव भाम में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार की इस स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत से अब तक राज्य में 1.27 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कार्ड रजिस्टर्ड किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लगभग 54.06 लाख परिवार कवर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत योग्य परिवारों को पंजाब भर के सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का यूनिवर्सल कैशलेस स्वास्थ्य कवर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2026 तक कुल 3,53,397 लाभार्थी कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर चुके हैं, जिसके तहत 7,20,301 इलाज के मामले दर्ज किए गए हैं।

डॉ. इशांक कुमार ने बताया कि योजना के तहत अब तक उपलब्ध करवाए गए इलाज की कुल राशि 1,300.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो राज्यभर के परिवारों को दी जा रही स्वास्थ्य सहायता के व्यापक स्तर को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मिल सके और मेडिकल इमरजेंसी या बड़े इलाज के दौरान परिवारों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 909 सूचीबद्ध अस्पतालों में 2,356 इलाज पैकेज कवर किए जा रहे हैं, जिनमें 684 प्राइवेट और 225 सरकारी अस्पताल शामिल हैं।

लाभार्थियों को योजना के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि लाभार्थी पंजाब भर के सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने योग्य निवासियों, जिन्होंने अभी तक इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करवाकर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लें।

विधायक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं है और योग्य व्यक्ति कॉमन सर्विस सेंटरों, सेवा केंद्रों तथा संबंधित जिलों में लगाए जा रहे सरकारी रजिस्ट्रेशन शिविरों के माध्यम से अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों को अपना आधार कार्ड और वोटर आई.डी. कार्ड साथ लेकर जाना होगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना परिवारों को बड़े मेडिकल इलाज से जुड़े वित्तीय बोझ से राहत दिलाएगी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Youth Sports Welfare Board will

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 12 :  A special meeting of the Youth Sports Welfare Board was organized at Fighter Sports Kartarpur Road, Kapurthala. In this meeting, Rajiv Walia, President of Youth Sports Welfare Board...
article-image
पंजाब

151 शराब बोतल के साथ महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर, 12 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उससे चंडीगढ़ बिक्री वाली 151 शराब की बोतल बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जैपाल...
article-image
पंजाब

Deputy Speaker Jai Krishan Singh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.6 : Punjab Vidhan Sabha’s Deputy Speaker and MLA from the Garhshankar constituency, Mr. Jai Krishan Singh Rauri, today formally inaugurated newly constructed link roads in various villages of the constituency, including Ghagon Rorhanwali,...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा के दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 8 फरवरी तक बढ़ाई

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 31 जनवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में छठी कक्षा में दाखिला...
Translate »
error: Content is protected !!