मामला : ब्रिटेन में सिख बस चालक पर जानलेवा हमले का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान, दोषी को सजा दिलवाने के लिए विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया मामला

by

होशियारपुर 24 सितम्बर :  पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने ब्रिटेन में एक सिख बस चालक पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। खन्ना ने भारत सरकार के केंद्रीय विदेश मंत्रालय से इस मामले को ब्रिटेन सरकार के समक्ष उठाने तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करवाने की मांग की है।
खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के टेलफोर्ड में एक सिख बस चालक पर एक विदेशी व्यक्ति द्वारा हमला कर सिख चालक के साथ मारपीट की गई और उसे वाहन से बाहर निकाल दिया गया। श्री खन्ना ने उक्त मामला ध्यान में आते ही तुरंत इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुभ्रमण्यम जयशंकर के ध्यान में लाते हुए इस मामले में सिख चालाक के साथ मारपीट करने वाले दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी करवाई को यकीनी बनाने की मांग की है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सबसे बड़ी कनाडा की डकैती : मास्टरमाइंड चंडीगढ़ से गिरफ्तार, डकैती 6600 सोने की छड़ें, 2.5 मिलियन डॉलर की थी

चंडीगढ़ : कनाडा में दुनिया की सबसे बड़ी डकैती में शामिल मास्टरमाइंड सिमरन प्रीत पनेसर को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया है। यह डकैती 20 मिलियन डॉलर (लगभग 1,73,33,67,000 करोड़ रुपये) की थी। सिमरन एक...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों में यूपीएस नोटिफिकेशन की प्रतियां  जलाकर किया रोष प्रकट

गढ़शंकर, 4 फरवरी : गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन तथा पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के आह्वान पर आज गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों में एनपीएस पीड़ित मुलाज़िमों तथा समर्थकों द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की नोटिफिकेशन की...
article-image
पंजाब , समाचार

37 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची मावां-धीयां सत्कार योजना की दूसरी किस्त, 3000 से 4500 रुपये ट्रांसफर

गोइंदवाल साहिब से CM भगवंत मान ने जारी की अक्टूबर-दिसंबर की तीन महीने की राशि, 36.87 लाख लाभार्थियों को मिलेगा लाभ गोइंदवाल साहिब/तरनतारन, 1 अक्तूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को तरनतारन...
Translate »
error: Content is protected !!