सरकार का सबसे बड़ा ऐतिहासिक फैसला है पंजाब के हर नागरिक को 10 लाख का मुफ्त इलाजः संदीप सैनी

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : आम आदमी पार्टी अपने नाम को चरितार्थ करते हुए पंजाब वासियों के उत्थान एवं विकास के लिए जमीनी स्तर पर योजनाएं लागू करके बड़ी राहत प्रदान कर रही है। सरकार द्वारा लिए गए ताजे फैसले अनुसार अब पंजाब के हर नागरिक को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी तथा इसके लिए उसे किसी भी तरह की लंबी चौड़ी औपचारिकताओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से पंजाब के हर नागरिक को लाभ मिलेगा और यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा। यह विचार बैकफिंको पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी ने इस योजना को लागू करने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब सरकार व पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा जब से पंजाब में सत्ता संभाली गई है, उसी दिन से जनहितैषि नीतियों पर कार्य किया जा रहा है ताकि पटरी से उतरे पंजाब के विकास को पटरी पर लाकर गति प्रदान की जा सके और इसे पहले की तरह ही रंगला पंजाब बनाया जा सके। श्री सैनी ने कहा कि योजना वही सफल होती है तथा उसके सकार्तमक परिणाम आते है, जिसे लागू करने की नियती एवं नीयत साफ हो तथा पंजाब सरकार ने जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस फैसले से जनता को राहत देने के साथ-साथ विरोधियों की बोलती भी पूरी तरह से बंद कर दी है। श्री सैनी ने इस योजना के लागू होने की समस्त पंजाब वासियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याणकारी फैसले लेकर पंजाब की खुशहाली को बहाल रखेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक छतिग्रस्त, बाइक सवार वाल वाल बचे

गढ़शंकर, 21 अक्तूबर  : बीती रात गढ़शंकर- होशियारपुर सड़क पर बड़ेसरों अड्डे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक छतिग्रस्त हो गई जबकि बाइक सवार इस घटना में वाल वाल बच गए। जानकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 हजार लोगों की जमा पूंजी लेकर विदेश फरार : पैसा दोगुना करने के लालच में फंसाया

रोहित जसवाल । ऊना  :  अंब में एक बड़े पोंजी स्कीम घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है।  जिसमें  पंजाब के जिला होशियारपुर के कस्बा  दसूहा की एक महिला ने अंब क्षेत्र की करीब तीन हजार ...
article-image
पंजाब

RTO urges people to make

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 24 : Regional Transport Officer (RTO) Amandeep Kaur Ghuman has appealed to the public to make full use of the central government’s PM-Rahat scheme, describing it as highly beneficial for...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी की धन्यवाद यात्रा पटियाला से शुरू : पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने यहां श्री काली देवी मंदिर में टेका माथा

पटियाला :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की धन्यवाद यात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!