सरकार के खिलाफ़ शहरी जनता ने सुना दिया जनादेश, अब गांव की बारी : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ । मंडी  : मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद ब्रयोगी वार्ड के अंतर्गत महादेव भूमासी जी की तपोभूमि गाड़ागुसैनी एवं बगड़ाथाच में प्रचार किया।

उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने दावा किया कि जनता के अपार समर्थन और कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह से सराज विधानसभा के सभी जिला परिषद वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की प्रचंड विजय होगी। उन्होंने स्थानीय निकाय एवं नगर निगम चुनावों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए शहरी क्षेत्र की जनता का व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना स्पष्ट जनादेश सुना दिया है और प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में जो भारी आक्रोश व्याप्त है, उसे उन्होंने अपने बहुमूल्य वोट के माध्यम से पूरी तरह से व्यक्त कर दिया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अपनी संभावित हार को सामने देखकर पहले ही इन चुनावों को किसी न किसी तरह टालने का हरसंभव प्रयास किया था। लेकिन आज ये चुनाव माननीय सर्वोच्च न्यायालय के कड़े निर्देशानुसार ही संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोकतंत्र की इस सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई को कुचलने का दुर्भाग्यपूर्ण प्रयास किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भीषण आपदा के बाद से ही तमाम विकास कार्यों पर पूर्ण विराम लगा हुआ है। कांग्रेस सरकार घोर वित्तीय कुप्रबंधन के कारण आज राज्य को गंभीर वित्तीय आपातकाल के दौर में ले आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के हिमाचल को लगातार पर्याप्त बजट आवंटित कर रही है। लेकिन राज्य सरकार उस बजट को भी धरातल पर खर्च करने से पूरी तरह कतरा रही है। जिससे न केवल ढांचागत विकास रुका है, बल्कि आम लोगों को मिलने वाले स्थानीय रोजगार पर भी पूरी तरह रोक लग गई है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल झूठी गारंटियों के सहारे छल-कपट से सत्ता में आई थी और अब जनता इनकी किसी भी खोखली गारंटी पर रत्ती भर भी विश्वास नहीं करने वाली है। अंत में उन्होंने संगठन को मजबूती का संदेश देते हुए आह्वान किया कि जहां भी भाजपा ने जिला परिषद के अधिकृत प्रत्याशी उतारे हैं, वहां पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी आपसी एकजुटता दिखाकर उनकी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसे में बच्ची सहित 10 की मौत, 33 घायल….दसूहा-हाजीपुर रोड पर हुआ हादसा : MLA करमबीर सिंह घुम्मण, DC आशिका जैन व SSP संदीप कुमार मलिक ने दसूहा सिविल अस्पलात में घायलों का जाना हाल-चाल

हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि घायलों के इलाज में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी,   मृतकों के परिजनों को दी जाएगी 2-2 लाख रुपए की सहायता राशी,  पंजाब सरकार की ओऱ से घायलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अल्टो कार में महिला व पुरुष के संदिग्ध अवस्था में शव बरामद : दोनों लवर थे और दोनों ने आत्महत्या की है : एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों

गढ़शंकर, 12 अगस्त : गढ़शंकर के गांव सतनौर में एक प्लाट के बाहरी इलाके में एक काले रंग की ऑल्टो कार में एक महिला और पुरष के संदिग्ध अवस्था में शव मिले। बताया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना वीजा के अब इन 59 देशों में जा सकते हैं भारतीय : लिस्ट में सबसे नया नाम किस मुल्क का जुड़ा

बिना वीजा के अब इन 59 देशों में जा सकते हैं भारतीय, लिस्ट में सबसे नया नाम किस मुल्क का जुड़ा? और अब अधिक सुव्यवस्थित वीजा प्रक्रियाओं के साथ, वहां जाना बहुत आसान हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत कोष-2023 के लिए उदारतापूर्वक अंशदान : मुख्यमंत्री को चेक भेंट किए

हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज विभिन्न संगठनों और दानी सज्जनों ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए उदारतापूर्वक अंशदान किया। मुख्यमंत्री को सेरा के विश्राम गृह में उनके पैतृक गांव भवड़ां तथा...
Translate »
error: Content is protected !!