सरकार के मुलाजम विरोधी फैसलों के खिलाफ समूह मुलाजम आठ व नौ जुलाई को टूल डाऊन हड़ताल करेगें

by

गढ़शंकर: पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसज फैडरेशन ईकाई गढ़शंकर की मीटिंग गांधी पार्क में मीटिंग हुई। जिसमें गत समय में कर्मचारी संघर्षो का रिवयू किया गया और आने वाले समय में संघर्षो की रूप रेखा तैयार की गई। मीटिंग में सरकार पंजाब सरकार दुारा लागू पे कमिशन की सिफारिशों को मुलाजम विरोधी करार दिया गया। पे कमिशन को लागू करने की सिफारिशों में डीऐ की बकाया किशतों, कच्चे मुलाजमों को पक्के करने, मिड डे मील बर्करज, आगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर व अन्य डेली बेजिज पर काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में एक शब्द भी ना बोलने की कड़ी निदंा की गई। इस दौरान विभिन्न व्क्ताओं ने कहा कि सरकार के मुलाजम विरोधी रवैया के चलते आठ व नौ जुलाई को टूल डाऊन हड़ताल की जाएगी। आठ जुलाई के गढ़शंकर के समूह मुलाजम हडताल करने के बाद शहीद भगत सिंह के समार्क के निकट बस स्टैंड में विशाल रैली करेगें और उसके बाद एसडीएम कार्यालय तक रोष मार्च करेगें। नौ जुलाई के पंजाब के सभी जिला हैडकवार्टरों पर चक्का जाम किया जाएगा। इस समय मखन सिंह बाहिदपूरी, रामजी दास, सुच्चा सिंह, कुलविंदर सहूंगड़ा, नरेश कपूर, पवन कुमार, हरजिंदर, प्रवीन कुमार, जगदीश लाल, गुरनाम सिंह, शरमीला राणी, मनजीत कौर, सुरजीत कौर, जसविंदर कौर, सरबजीत कौर, बलभदर सिंह व तरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धार्मिक स्थल पर विभिन्न तरह के पौधे लगाकर जन्मदिन मनाया …पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और उसे स्वच्छ रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए : संत नरेश गिर

पेड़ लगाने से हम प्राकृतिक आपदाओं से खुद को बचा सकते हैं और मानव जीवन भी सुरक्षित रहता है / संत नरेश गिर होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर ज़िले के गाँव नंगल खूगा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पाकर दर्दनाक मौत दी थी एक्स प्रेमी को प्रेमिका ने नए प्रेमी से मिलकर : 10 दिन बाद आनंदपुर साहिब के पास सूरेवाल में भाखड़ा नहर से मिली हरदीप की लाश

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुए हरदीप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आखिरकार काफी दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को हरदीप...
article-image
पंजाब

जिला वासी 8 वर्ष पुराने आधार कार्ड को करवाएं अपडेट: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने समूह जिला वासियों को अपना आधार अपडेट करने के लिए कहा है। उन्होंने आधार कार्ड धारकों को अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने पिछले 8 वर्षों से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने से बदलेगी देश के राजनीति की दशा और दिशा- एक पेड़ मां के नाम अभियान ने बदला पर्यावरण के प्रति लोगों का नजरिया : जयराम ठाकुर

‘मन की बात’ कार्यक्रम ने देशवासियों की अपेक्षाओं को दिया एक नया मंच एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!