ममता कुलकर्णी ने लिया सन्यास : अब महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरी के नाम से जाएगा जाना

by

पिंडदान और महामंडलेश्वर के बाद ममता कुलकर्णी का पहला बयान, बोलीं- ‘मैंने कुछ नहीं किया सब महादेव’

संगम तट : ममता कुलकर्णी ने सन्यास ले लिया है। संगम के तट पर उन्होंने पिंड दान किया। अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरी के नाम से जाना जाएगा। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी है। ममता भगवा चोला पहने हुए, आज ही सुबह महाकुंभ पहुंची थी।
किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ.लक्ष्मी नारायण का भी बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर बनाने जा रहा है। उनका नाम श्री यमाई ममता नंद गिरी रखा गया है। उनका पिंड दान का कार्य भी हो चुका है। महामंडलेश्वर बनने के पहले जो भी कार्य होते हैं, वो सभी काम किए जा चुके हैं।
महामंडलेश्वर ने आगे कहा, वो पिछले डेढ़ साल से मेरे और किन्नर अखाड़े के संपर्क में थी। मुझसे मिलने से पहले वो जूना अखड़ा के महांमडलेश्वर के साथ दीक्षित थीं। उनके गुरु ब्रह्मलीन होने के बाद, जब उन्हें दिशा नहीं मिल रही थी। वो सनातन से पूर्ण रूप चाहती हैं, दो-तीन महीने पहले उन्होंने मुझसे इच्छा जाहिर की। कल जब वापस वो अखाड़े में आई और कहा माता मुझे कुछ पद चाहिए। उन्होंने कहा मुझे महामंडलेश्वर का पद चाहिए। तब हमने उनके सामने सारी शर्ते रखीं और कहा सन्यास लेना होगा। दूसरी दुनिया को छोड़कर, हमारी दुनिया में रहना होगा। अगर आपको कोई धार्मिक कैरेक्टर मिलता है तो कर सकती हो। क्योंकि किसी की कलाकारी को हम रोक नहीं लगाएंगे। जो भी सनातन के ध्वज में आएगा, हम उसे लेकर चलेंगे। वो पूर्णरूप से सनातन में शरणागत होकर आई हैं। जो बच्चा सनातनी है और सनातनी धर्म में आया है। उसे किन्नर अखाड़ा अपनाएगा।
ख़ैर बता दें, हिट एक्ट्रेस रहने के बाद वो पिछले 24 साल से एक गुमनाम जिंदगी जी रही थी। ममता साल 2000 में भारत छोड़ विदेश शिफ्ट हो गईं थी। पिछले साल न्यूज एजेंसी IANS से इस विषय पर ममता ने बात की थी। तब उन्होंने कहा था, मैं भारत अध्यात्म की वजह से आई थी। मेरा अध्यात्म की तरफ झुकाव 1996 से ही रहा है। उन दिनों मेरी मुलाकात गुरु गगन गिरी महाराज से हुई थी। उसके बाद मेरी रुचि अध्यात्म को लेकर और बढ़ गई। इसके बाद मैंने तपस्या शुरू कर दी। बॉलीवुड ने मुझे पहचान और नाम दिया, लेकिन मेरा इससे साथ छूट गया है। बॉलीवुड में दोबारा एंट्री पर ममता ने कहा था, मुझे अब इसमें या किसी और में इंट्रेस्ट नहीं है। मेरी उम्र भी बॉलीवुड में दोबारा आने की नहीं है।
बता दें, ममता का नाम 2016 के बीच 2000 करोड़ के ड्रग्स मामले में आया था। उनका नाम विक्की गोस्वामी (ड्रग माफिया) के साथ भी जोड़ा गया था। पुलिस ने दावा किया था कि ममता 2016 में केन्या के होटल ब्लिस में हुई मीटिंग में मौजूद थी। हालांकि ममता ने हमेशा ही इन आरोपों को सिरे से नकारा था। बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी उन्हें निर्दोष बताया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

परमिटों की अवैध क्लबिंग विरूद्ध कड़ी कार्रवाई : पंजाब मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 80-ए के तहत जारी किए गए सभी कंपोजिट परमिटों (सीपी) की व्यापक जांच के आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने परिवहन क्षेत्र में नियमों के पालन और सभी को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज पंजाब मोटर वाहन नियम,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन 6 नेताओं को बुलाया गया दिल्ली ? : 10 दिनों के अंदर होगा कांग्रेस के संगठन विस्तार !!

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल कांग्रेस में इन दिनों हलचल मची हुई है. पार्टी का राज्य संगठन नवंबर 2024 से ठप पड़ा था, जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयों को...
article-image
पंजाब

भगवान परशुराम जी की जयंती 19 अप्रैल को गढ़शंकर में मनाई जाएगी: कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर, 9 अप्रैल : भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती 19 अप्रैल को गढ़शंकर में बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री...
article-image
पंजाब

चड्ढा परिवार द्वारा मेधावी आठवीं, दसवीं और बारहवीं के विधार्थियों का विशेष सम्मान : पुरस्कार चड्ढा परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष इस विद्यालय के विधार्थियों को प्रदान किया जाएगा

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल के स्वर्गीय तीर्थ राम चड्ढा की स्मृति में उनके बेटे मुख्य अध्यापक राकेश चड्ढा, जेटीओ शाम लाल चड्ढा और विजय चड्ढा ऑस्ट्रेलिया ने शहीद बलदेव राज सीनियर सेकंडरी स्कूल बीनेवाल...
Translate »
error: Content is protected !!