मनाली में घर में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला : लोगों को जानकारी सुबह मिली

by
एएम नाथ।  मनाली  : हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी घर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर दास (50) पुत्र जयचंद के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार रात की है।
स्थानीय लोगों को सुबह इसकी जानकारी मिली। इसके बाद सूचना पुलिस व अग्निशमन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
हालांकि, अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त व्यक्ति अपने घर में अकेला था। तहसीलदार मनाली अनिल राणा ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और आग से घर के कमरे में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भुंतर में 72 gm चिट्टा सहित एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल बोले नहीं बख्शेंगे नशा तस्करों को एएम नाथ। कुल्लू :  मौजूदा समय से देवभूमि हिमाचल प्रदेश में चरस के साथ साथ चिटा भी तेजी से अपने पैर पसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों, परेड की रिहर्सल जारी

ऊना  – राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी संबंध में आज परेड की रिहर्सल की गई। एसडीएम ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HRTC में नहीं मिलेगी महिलाओं को 50 फीसदी छूट : 50 फीसदी छूट को घटाकर 25 फीसदी करने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी छूट को घटाकर 25 फीसदी करने की तैयारी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को घाटे से उबारने की कवायद के तहत सरकार यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएसटी को अलर्ट रहने के व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार ने दिए निर्देश

हमीरपुर 02 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने तथा उपचुनाव में धनबल के प्रयोग या अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!