सरपंचों व पंचों को 25000 तथा 10000 रुपए प्रति माह मानदेय देने की सीएम मान को करनी चाहिए थी घोषणा : तीक्ष्ण सूद

by
कहा : पिछली सरकार के सरपंचों के वेतन के बकाया भी हजम कर चुकी हैं मान  सरकार :
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पंजाब के नव निर्वाचित सरपंच साहिबान का शपथ  ग्रहण समारोह लुधियाना में आज 8 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा आम आदमी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ हैं।  प्रेस नोट में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा हैं कि भगवंत मान जब सत्ता में नहीं थे तो उन्होंने बयान दिया था कि निर्वाचित सरपंचों  को 25000 रुपए प्रति महीना तथा पंचायत सदस्यों को 10000 रुपए प्रति महीना वेतन  सरकार को देना चाहिए।  उन्होंने यह भी कहा था  कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद इतनी रकम मान भत्ते के तौर पर दी जाएगी।  उन्हों ने कहा कि अब जब आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी हैं तो मुख्यमंत्री  भगवंत मान को  अपना वायदा पूरा करते हुए सरपंच शपथ  समाहरो के मौके पर ही इन सरपंचो को 25000 रुपए प्रति महीना तथा पंचों को 10000 रुपए प्रति महीना देने की घोषणा करनी चाहिए थी ऐसा ना करके भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी  ने साबित कर दिया  हैं कि वह केबल दूसरी सरकारों पर कटाक्ष कर सकते हैं तथा झूठे वायदे करते हैं , परन्तु स्वयं वह ना तो यह वायदे पूरे कर सकते हैं तथा ना ही किसी को कोई राहत दे सकते हैं।  श्री सूद ने कहा कि भविष्य में वेतन देना तो दूर की बात हैं पूर्व सरपंचों के जो बकाये देने योग्य हैं उस पर भी सरकार कुंडली मार कर बैठी हैं तथा उन्हें माननीय हाई कोर्ट का सहारा ले कर अपने वेतन  बसूलने पड़ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले के बैंकों द्वारा ऋण योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 4783.35 करोड़ रुपये का ऋण दिया : DC कोमल मित्तल

 बैंकों को सी. डी अनुपात बढ़ाकर जरूरतमंदों को अधिक से अधिक ऋण देने का दिया निर्देश होशियारपुर, 27 दिसंबर:   जिले में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए आज डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट संपन्न, पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट संपन्न….पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा माहिलपुर – सिख शिक्षण संस्थान के प्रधान ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा की प्रधानगी में चल रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज...
article-image
पंजाब

सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा 55 वें दिन भी जीओं कार्यालय के समक्ष धरना

गढ़शंकर: किसान सयुंक्त र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय के समक्ष दिए जा रहे धरने के 55 वें दिन आज गुरदेव सिंह बैंस की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। जिसमें विभिन्न व्क्ताओं ने संबोधित करते हुए...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/1st Nov. /Daljeet Ajnoha :  The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 145 Female Recruit Constables of Batch No. 274 was held at Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training Centre (STC), Border...
Translate »
error: Content is protected !!