एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

by

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। बताया जा रहा है कि वह 15 दिन की छुट्टी पर गई हैं। एसपी बद्दी इल्मा अफरोज दुआरा मीडिया से  सिर्फ इतना कहा कि वह निजी कारणों2 के चलते यहां से मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश  गई हैं।

सूत्रों के अनुसार एसपी ने अपना सरकारी आवास भी खाली कर दिया। बताया जा रहा है कि वह यहां से अपने मेडल और किताबें ले गई हैं। उन्होंने इसी साल 27 जनवरी को एसपी बद्दी का कार्यभार संभाला है। इसी बीच कई कारणों को लेकर उनका सीपीएस से कई मुद्दों पर टकराव भी हुआ, जो बाद में सार्वजनिक भी हो गया। सीपीएस ने इल्मा के विरुद्ध विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया। वहीं, सीपीएस ने सोशल मीडिया पर भी एसपी की मनमानी पर सवाल उठाए थे और एसपी के कार्यक्रमों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। उधर, कुछ समय पहले इल्मा अफरोज ने सीपीएस के परिवार के टिपरों व जेसीबी का चालान किया था, तब से मामला और बिगड़ गया था। एसपी बद्दी इल्मा अफरोज दुआरा मीडिया से  सिर्फ इतना कहा कि वह यहां से चली गई हैं

डीजीपी अतुल वर्मा : एसपी बद्दी की मां बीमार हैं। इसके चलते वह छुट्टी गई हैं। एसपी इल्मा अफरोज सात व आठ नवंबर को शिमला सचिवालय में होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारियों में जुटी थीं। बुधवार को वह इसी सिलसिले में शिमला गईं। उनकी मुलाकात नेताओं व पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के साथ हुई। इस मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि एसपी बद्दी वापस बद्दी पहुंचीं और बुधवार रात ही आवास से अपना सारा सामान समेटा। वीरवार सुबह ही वह यूपी के लिए निकल गईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फॉरेक्स-ट्रैवल एजेंसी में लूट का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर :  कमिश्नरेट पुलिस ने मुहल्ला हरनामदासपुरा स्थित राजधन फॉरेक्स एंड ट्रैवलर दुकान में हुई लूट की वारदात को 24 घंटे के भीतर ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा संवाद समारोह वर्चुअल माध्यम से ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित

शिमला 07 मार्च :जन औषधि परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ सीधा संवाद समारोह के आयोजन का वर्चुअल कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्टेट नोडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 वर्ष की कैद की सजा : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फूफा अदालत ने दोषी करार

शिमला। नाबालिग से दुष्क्रम करने वाले फूफा अजय कुमार को शिमला की विशेष जज की अदालत ने दोषी करार देते हुए 25 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे 25...
article-image
पंजाब

लेक्चरर राज कुमार व परिवार को सदमा, माता का निधन

गढ़शंकर 8 अप्रैल : गवर्नमेंट टीचर यूनियन के ब्लाक महासचिव व तर्कशील नेता लेक्चरर राजकुमार, पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल मिन्हास व परिवार को उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब...
Translate »
error: Content is protected !!