मास्टर जसवीर सिंह जिला स्तर पर सम्मान : शिक्षा के क्षेत्र में डाले गए विशेष योगदान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा स्पीकर संधवां द्वारा होशियारपुर पुलिस लाइन में सम्मानित

by
गढ़शंकर, 18 अगस्त : ब्लॉक गढ़शंकर-1 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पद्दी सूरा सिंह के मुख्याध्यापक जसवीर सिंह को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में डाले गए विशेष योगदान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा होशियारपुर पुलिस लाइन में हुए समारोह दौरान सम्मानित किया गया। मास्टर जसवीर सिंह जिन्होंने जहां सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पद्दी सूरा सिंह की इमारत को दानी सज्जनों की मदद से नए सिरे से बनवाने में विशेष प्रयास किए वहीं स्कूल के दाखिले और पढ़ाई के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रशंसनीय कदम उठाए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए ब्लॉक गढ़शंकर-1 के बीपीईओ राजकुमार तथा सहायक बीपीईओ गुरदेव सिंह ढिल्लों ने बताया कि जसवीर सिंह को जिला स्तर पर मिले सम्मान से ब्लाक गढ़शंकर-1 का सर गर्व से ऊंचा हुआ है। उनका सम्मान अन्य अध्यापकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनआरआई परिवार दुआरा सरकारी स्कूल के कमरों की रिपेयर के लिए दिए 50 हजार और दो इन्वर्टर

गढ़संकर : गांव चक गुरु के सरकारी मिडिल और प्राइमरी स्कूल को एनआरआई परिवार ने स्कूल की मरम्मत के लिए पैसों से मदद की गई। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सुनीता...
article-image
पंजाब

30 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे महामाई का जागरण आरंभ होगा : गांव भाम के प्राचीन मां भामेश्वेरी मंदिर में 70 वे वार्षिक समागम को समर्पित प्रभात फेरियां निरंतर जारी

* 31 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे क्वालियां शुरू होंगी * 30 जुलाई को जागरण में  महिंदर पाल रंगीला, पुरी एंड पार्टी शंकर,नीलम जस्सल ठकरवाल,सन्नी सहगल,जोगी अलावल पुर,जस्सी भाम,दीपक दुर्गा...
article-image
पंजाब

शहर की बेहतरी के लिए नहीं छोड़ी जा रही है कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की ओर से 48 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई एक कैंबी मशीन व दो मोबाइल टॉयलेट वैनज का किया लोकार्पण होशियारपुर, 01 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर...
article-image
पंजाब

छितरो छितरी : सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर के विद्यार्थियों के दो गुट

माहिलपुर – शुक्रवार को होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर माहिलपुर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़को के बाहर विद्यार्थियों में हुई मारपीट को देखकर दुकानदार सहम गए। शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा खत्म होने के...
Translate »
error: Content is protected !!